
Maruti Upcoming Car
Upcoming Maruti Cars: देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी देश में हैचबैक कार खरीदारों के बीच बहुत लोकप्रिय है, वहीं अब कंपनी की नजर एसयूवी सेगमेंट पर है। हाल ही में हम नई बलेनो, वैगनआर, सेलेरियो और डियाजर के सीएनजी मॉडल की लॉन्च देख चुके हैं, जिसके बाद अब कंपनी अपनी नई 6 कारों पर काम कर रही है, जिनमें मॉजूदा मॉडल के सीएनजी वर्जन के साथ नई कार भी शामिल होगी। तो अगर आप मारुति की अपकमिंग कारों का इंतजार कर रहे हैं, तो हम आपके लिए यहां लेकर आएं हैं, पूरी डिटेल:
New Maruti Brezza (Expected Price : 8 to 10 Lakh)
इस सूची की सबसे पहली कार होगी नई ब्रेज़ा। इस कार को अप्रैल 2022 में लॉन्च किया जा सकता है। नई मारुति ब्रेज़ा बिल्कुल नए केबिन और दोबारा से डिजाइन किए गए एक्सटीरियर के साथ आएगी। जिसे सुजुकी के ग्लोबल सी-प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। जो आउटगोइंग मॉडल को भी रेखांकित करता है। नया मॉडल कई सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स के साथ आएगा जैसे इलेक्ट्रिक सनरूफ, 360 डिग्री पार्किंग कैमरा आदि।
Maruti Jimny (Expected Price : 10 lakh)
इसके अलावा मारुति सुजुकी जिम्नी ऑफ-रोडर एसयूवी के एलडब्ल्यूबी (लॉन्ग व्हीलबेस) वर्जन पर भी काम कर रही है। यह नया मॉडल मुख्य रूप से भारतीय बाजार को लक्षित करेगा। हालाँकि, इसे चुनिंदा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी लॉन्च किया जा सकता है। लीक मीडिया रिपोर्ट्स से पता चलता है कि जिम्नी 5-डोर सिएरा पर आधारित होगी और इसमें 300 मिमी लंबा व्हीलबेस होगा।
New Mid-Size SUV (Expected price: 9 to 12Lakh)
इस सूची की अगली कार पर बात करें तो कंपनी एक नई मिड साइज SUV पर भी काम कर रही है, जिसका कोडनेम YFG रखा गया है, इस कार के 2022 की तीसरी तिमाही में लॉन्च होने की संभावना है। नया मॉडल सुजुकी और टोयोटा द्वारा संयुक्त रूप से विकसित किया जाएगा। नई मारुति YFG मिड-साइज एसयूवी में टोयोटा के हाइब्रिड सिस्टम का भी प्रयोग किया जाएगा। खबर है कि सुजुकी की इस मिड साइज SUV को विटारा नाम दिया जा सकता है।
New Coupe SUV YTB (Expected Price: 13 to 15 lakh)
कंपनी भारतीय बाजार के लिए एक कूप-शैली वाली SUV भी तैयार कर रही है, जिसका कोडनेम YTB है। यह नया मॉडल 4 मीटर के नीचे एसयूवी के नीचे स्लॉट किया जाएगा। और इसे ब्रेज़ा एसयूवी के साथ बेचा जाएगा। नई मारुति वाईटीबी कूपे एसयूवी नेक्सा प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क के जरिए सेल होगी। जिसे कंपनी HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार करेगी।
2022 Maruti Alto (Expected price: 3.50Lakh)
इस साथ ही मारुति नई पीढ़ी की ऑल्टो हैचबैक भी इस साल लॉन्च करने की योजना बना रही है, यह कार हल्के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जो S-Presso, नई Celerio और WagonR को रेखांकित करती है। स्पाई तस्वीरों से पता चलता है, कि नई मारुति ऑल्टो 2022 आकार में बढ़ेगी, क्योंकि यह आउटगोइंग मॉडल की तुलना में लंबी, चौड़ी और लंबी दिखाई देती है।
Maruti Ertiga (Expected price: 8 lakh)
इस सूची की अंतिम कार कंपनी की लोकप्रिय 7 सीटर अर्टिगा है, नई अर्टिगा एक्सटीरियर में कुछ बदलाव के साथ आएगी। इसमें नई फ्रंट ग्रिल के साथ मॉजूदा हेडलैंप, बंपर, अलॉय व्हील और टेललैंप शामिल होंगे। माना जा रहा है, कि कंपनी इस कार को जून से पहले लॉनच कर सकती है, जिसमें माइल्ड हाइब्रिड तकनीक के साथ समान 1.5L पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा।
Updated on:
10 Mar 2022 04:25 pm
Published on:
10 Mar 2022 04:13 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
