
Maruti's Hatchback
Best Mileage Cars: भारत में कार को खरीदनें से पहले लोग हमेशा माइलेज को लेकर चिंतित रहते हैं, लेकिन आज काफी हद तक इस परेशानी से छूटकारा मिल चुका है, क्योंकि प्रत्येक वाहन निर्माता सेगमेंट में ऐसी कारों की पेशकश कर रहा है, जो ना सिर्फ किफायती हैं, बल्कि माइलेज में भी बेस्ट हैं। अपने इस लेख में हम आपके लिए लेकर आएं हैं, देश में कुछ ऐसी ही बेस्ट माइलेज कारों की सूची:
Datsun Redi-go
हमारी सूची की पहली कार डैटसन रेडी-गो है, इस कार की कीमत वर्तमान में 3.38 लाख रुपये से 4.95 लाख रुपये तय की गई है। रेडी-गो में 799cc और 999cc दो इंजन का विकल्प मिलता है, वहीं यह कार 22.5kmpl से 23kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।
Renault Kwid
इस सूची की दूसरी कार रेनो की Kwid है, जो वर्तमान में 4.24 लाख रुपये से लेकर 5.70 लाख रुपये की कीमत पर सेल की जाती है। क्विड में 799cc और 999cc का इंजन मिलता है, वहीं यह कार एक लीटर पट्रोल में 21.7kmpl से 22.5kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।
Maruti Alto
मारुति सुजुकी ऑल्टो हमेशा से एक लोकप्रिय हैचबैक कार रही है, जिसकी कीमत 3.25 लाख रुपये से लेकर 4.95 लाख तय की गई है। मारुति की इस कार में 796cc का इंजन मिलता है, और यह वर्तमान में पेट्रोल व सीएनजी दोनों वर्जन में आती है। माइलेज की बात करें तो ऑल्टो का माइलेज 22.05kmpl का है, जो पेट्रोल मॉडल का है, वहीं यह सीएनजी पर 31.59 km/kg तक माइलेज देने में सक्षम है।
Maruti S-Presso
मारुति सुजुकी एस-प्रेसो की कीमत वर्तमान में 3.85 - 5.57 लाख रुपये तय की गई है, एस-प्रेसो में 998cc का इंजन दिया गया है, जो एएमटी और मैनुअल दोनों में उपलब्ध है। इस कार के माइलेज की बात करें तो यह 21.4kmpl से 21.7kmpl तक माइलेज देने में सक्षम है।
Updated on:
01 Mar 2022 04:57 pm
Published on:
01 Mar 2022 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
