
प्रतिकात्मक तस्वीर: Maruti Brezza
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) घरेलू बाजार में अपनी मशहूर कॉम्पैक्ट एसयूवी Vitara Brezza के नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में इस एसयूवी के नए मॉडल को स्पॉट भी किया गया था। इस एसयूवी के लॉन्च से पहले ही इसकी कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गई हैं।
एक्सट्रीम मीडिया नाम के यूट्यूब चैनल पर नेक्स्ट जेनरेशन Maruti Brezza का एक वीडियो भी अपलोड किया गया है। जिसमें इस एसयूवी में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस एसयूवी को अगले साल तक बाजार में बिक्री के लिए लॉन्च कर सकती है। लीक हुई तस्वीरों में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, इसमें नए बम्पर और फेंडर के साथ बिल्कुल नए फ्रंट एंड दिया गया है।
नया फ्रंट एंड हेडलाइट्स के साथ नया सेट दिया गया है। इंटिग्रेटेड डे-टाइम रनिंग लाइट्स के साथ प्योर LED यूनिट इसके फ्रंट को और भी बेहतर बनाते हैं। इसमें क्रोम के साथ ही ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग भी दिया गया है, जो कि इसके फ्रंट लुक को और भी स्पोर्टी बनाता है। रिडिजाइन फॉग लैंप के साथ स्किड प्लेट्स भी दिए जा रहे हैं।
इस एसयूवी के इंटीरियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे। डुअल टोन इंटीरियर में स्टैंडिंग ट्चस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम भी दिया जा सकता है, जिसे एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कार प्ले से कनेक्ट कर सकते हैं। ऑल-न्यू 2022 ब्रेज़ा स्टीयरिंग व्हील के पीछे पैडल शिफ्टर्स भी दिया जा सकता है, जो कि मौजूदा मॉडल में नहीं देखा गया है। नई ब्रेज़ा में SOS सिस्टम सहित कनेक्टेड कार तकनीक की सुविधा भी दी जा सकती है, जिसे मॉडिफाइड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर की तस्वीर में देखा जा सकता है।
इंजन क्षमता:
जहां तक इंजन मैकेनिज्म की बात है तो कंपनी इसमें 1.5 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड 4 सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल करेगी। जो कि 103bhp की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 4 स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स के साथ आता है। नए मॉडल में एडवांस फीचर्स के साथ ही सनरूफ भी दिया जाएगा।
वीडियो साभार: eXtreme Media
Updated on:
21 Nov 2021 04:46 pm
Published on:
21 Nov 2021 04:44 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
