3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बड़ी फैमिली के बेस्ट है ये 7-सीटर MPV, बेहतर स्पेस और शानदार माइलेज के चलते 1.5 लाख से ज्यादा लोगों ने खरीदी ये कार

Maruti Suzuki Ertiga अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कार है और XL6 कंपनी के प्रीमियम शोरूम से बेची जाती है। अर्टिगा में कंपनी ने बेंच सीट्स का इस्तेमाल किया गया है और एक्सएल6 में सेकेंड रो में कैप्टन सीट शामिल किया गया है।

2 min read
Google source verification
maruti_ertiga_sales-amp.jpg

Maruti Suzuki Ertiga

पैसेंजर कार सेग्मेंट में मल्टी पर्पज व्हीकल (MPV) वाहनों की डिमांड हमेशा से रही है। बेहतर केबिन स्पेस, आरामदायक सफर और शानदार परफॉर्मेंस के चलते इस सेग्मेंट की गाड़ियों को ज्यादा पसंद किया जाता है। यदि आप भी एक बेहतर एमपीवी कार की तलाश में है तो देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki की मशहूर 7-सीटर कार Ertiga आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। आकर्षक लुक, दमदार इंजन क्षमता और पेट्रोल के साथ ही CNG वेरिएंट में भी आने वाली इस कार को लोग धडल्ले से खरीद रहे हैं।


बिक्री के आंकड़ों पर गौर करें तो कंपनी ने बीते साल 2021 में अपनी मशहूर एमपीवी Ertiga और XL6 के संयुक्त रूप से कुल 1,54,310 यूनिट्स की बिक्री की है जो कि साल 2020 के 1,04,185 यूनिट्स के मुकाबले 48% ज्यादा है। इतना ही नहीं, पिछले साल के कैलेंडर लिस्ट में ये कार पैसेंजर कार इंडस्ट्री पूरे 5 प्रतिशत तक का मार्केट शेयर करती है। जहां एक तरफ कंपनी अर्टिगा की बिक्री एरिना शोरूम से करती है वहीं दूसरी ओर एक्सएल6 को कंपनी के प्रीमियम शोरूम NEXA द्वारा किया जाता है।

कैसी है Maruti Ertiga:

मारुति अर्टिगा में कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन इस्तेमाल किया है जो कि 105PS की पावर और 138Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर गियरबॉक्स के साथ आता है। ये कार पेट्रोल इंजन के साथ CNG वेरिएंट में भी आती है। इसका पेट्रोल वेरिएंट 17 किलोमीटर और सीएनजी वेरिएंट 26 किलोमीटर तक का माइलेज देता है।


फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप, फॉग लैंप, LED टेल लैंप, 15 इंच का अलॉय व्हील, 7 इंच इंफोटेंमेंट सिस्टम (एंड्रॉयड औटो और एप्पल कार प्ले कनेक्टिविटी), पुश-बटन स्टार्ट/स्टाप, वेंटिलेटेड कप होल्डर, क्लाइमेट कंट्रोल, रियर AC वेंट्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। सेफ्टी के तौर पर इस कार में इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS), ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, रिवर्स पार्किंग सेंसर, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी कंट्रोल (ESC) और हिल होल्ड एसिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी कीमत 8.12 लाख रुपये से लेकर 10.85 लाख रुपये के बीच है।

Maruti XL6 के डिटेल:

मारुति सुजुकी एक्सएल 6 में कंपनी ने कैप्टन सीट्स दिए हैं, इस कार में भी अर्टिगा वाला ही इंजन दिया गया है। ये इंजन भी ठीक वैसा ही पावर जेनरेट करता है। हालांकि इसका एक्सटीरियर डिज़ाइन आपको एसयूवी का फील कराता है। इस कार के फीचर्स भी अर्टिगा जैसे ही हैं, और इसकी कीमत 10.14 लाख रुपये से लेकर 12.02 लाख रुपये के बीच है। हालांकि ये कार केवल पेट्रोल इंजन के साथ ही आती है। इसमें कुल 6 लोगों के बैठने की व्यवस्था दी गई है।

Story Loader