
Nissan Magnite 7 Seater: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में निसान इंडिया (NIsaan India) की Magnite काफी पॉपुलर SUV है और अपनी कम कीमत और दमदार परफॉरमेंस की वजह से यह लोगों को खूब पसंद भी आ रही है। लेकिन अब कंपनी इस गाड़ी का सस्ता 7 सीटर मॉडल लाने की योजना बना रही है, जिसके बाद इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga, Kia Carens और Renault Triber से होगा। आपको बता दें कि Magnite भारत में Best Selling मॉडल है। Magnite 7 Seater की कीमत 6-7 लाख रुपये से शुरू हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन कार बाजार में फ़िलहाल यह खबर काफी गर्म है।
इंजन और संभावित फीचर्स
भारत में सस्ती 7 सीटर गाड़ियों की मांग लगातर तेजी से बढ़ रही है। और एक्सपर्ट भी मानते हैं कि यह सेगमेंट अभी और ग्रोथ करेगा। Magnite 7 Seater को भी कंपनी CMF-A प्लैटफॉर्म तैयार करेगी। इसमें भी वही सब फीचर्स के मिलने की उम्मीद है जोकि मौजूदा Magnite में मिलते हैं।
इसके अलावा नए मॉडल में भी मौजूदा 5 सीटर मॉडल का इंजन दिया जा सकता है लेकिन पावर में जरूर फर्क देखने को मिल सकता है। नई निसान 7-सीटर Magnite को 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल और स्वाभाविक रूप से एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन विकल्पों के साथ पेश किया जा सकता है। इस गाड़ी में 5 स्पीड गियरबॉक्स और CVT की सुविधा मिलेगी।
स्पेस की बात करें तो नए मॉडल में ज्यादा लेग रूम मिलेगा और बेहतर स्पेस भी मिलेगा। सेफ्टी के लिए कार में एयरबैग्स, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, EBD, चाइल्ड सेफ्टी फीचर्स, सीट बेल्ट समेत कई अच्छे फीचर्स मिलेंगे । इस समय देश में कम कीमत वाली 7 सीटर गाड़ियों की डिमांड काफी तेज है और ऐसे में निसान अगर कुछ नया करती है तो कामयाबी जरूर मिल सकती है।
Updated on:
16 Nov 2022 09:12 pm
Published on:
16 Nov 2022 12:25 pm
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
ट्रेंडिंग
