इसी के साथ कई और कंपनिया भी इसी तरह की इलेक्ट्रिक किट प्रोवाइड कर रही हैं। टारा इंटरनेशनल इलेक्ट्रिक या हाइब्रिड रेट्रोफिटिंग किट बेच रही है, जिसको लगाने से कार का माइलेज 60 प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इसी के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल इंडिया कंपनी भी एक सिस्टम दे रही है, जिसमें 3 फीट ब्लैकबॉक्स के साथ मोटर, मोटर कंट्रोलर, बैटरी चार्जर और बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम साथ में है। 1 यूनिट के जरिए लगभग 800-1000 बैटरी पावर उत्पन्न होती है। किट्स को गाड़ी के हॉर्स पावर के आधार पर लगाया जाता है। 800 से 2500 सीसी तक के वाहनों में ये किट लगाई जाती है। इसको चार्ज करने के लिए 8 यूनिट और 7-8 घंटे का समय लगता है। वही ये 100 से 120 किमी की स्पीड से चल सकती है।