4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ये हैं भारत की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें, पहले नंबर पर इस सस्ती कार ने बनाई जगह

Best Selling Cars: देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी की कारें ही होती हैं और इस बार भी (March 2023) में मारुति ने बाजी मारी है। 10 टॉप की लिस्ट में मारुति, टाटा और हुंडई ब्रांड्स की ही कारें शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
best_selling_cars.jpg

Top 10 Best Selling Cars: भारत में हर महीने कारों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। कीमत कम होने के बाद भी कारों की बिक्री में कमी देखने को नहीं मिली है। देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति सुजुकी की कारें ही होती हैं और इस बार भी (March 2023) में मारुति ने बाजी मारी है। 10 टॉप की लिस्ट में मारुति, टाटा और हुंडई ब्रांड्स की ही कारें शामिल हैं। अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और जानना चाहते हैं कि सबसे ज्यादा किन कारों की डिमांड है तो हम आपको यहां टॉप 10 कारों के बारे के जानकारी दे रहे हैं। आइये देखते हैं पूरी लिस्ट...



10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें:

मार्च महीने में 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में सबसे ज्यादा मॉडल मारुति सुजुकी के ही हैं। जिसमें पहले नंबर पर Maruti Swift रही है, जिसकी 17,559 यूनिट्स पिछले महीने बिक्री है, इसके अलावा दूसरे नंबर पर Maruti Wagon-R है जिसकी 17,305 यूनिट्स बिक्री हैं। इतना ही नहीं 16,227 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Brezza तीसरे नंबर पर रही है। इसके अलावा Maruti Baleno की 16,168 यूनिट्स की बिक्री हुई जिससे यह कार चौथे नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। इतना ही नहीं 14,769 यूनिट्स की बिक्री के साथ Tata Nexon ने 5th नंबर पर अपनी जगह बनाई है।



इसके अलावा Hyundai Creta की 14,026 यूनिट्स पिछले महीने बिकी हैं जिससे यह 6th नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल रही है। 13,394 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Dzire सातवें नंबर पर अपनी जगह बनाने में सफल हुई है। इतना ही नहीं Maruti Eeco टॉप 10 में काफी समय से टिकी हुई है, इस कार की पिछले महीने 11,995 यूनिट्स की बिक्री हुई है। और इसनें आठवें स्थान पर अपनी जगह बनाई है। पिछले महीने 10,894 यूनिट्स की बिक्री के साथ Tata Punch को 9th पोजीशन मिली है। जबकि 10वें स्थान पर Maruti Grand Vitara रही है।



10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें (March 2023)

Story Loader