कार

जल्द आ रही ये उडऩे वाली कारें, सड़क के साथ करवाएंगी आसमान की सैर

अगले 10 साल के अन्दर सड़क पर दौडऩे समेत आकाश में उडऩे वाली कारें आएंगी

2 min read
Sep 29, 2016
Flying car
नई दिल्ली। संभव है अगले दशक में आप एप से कहीं जाने के लिए कोई टैक्सी बुक करें, तो आपको एयर टैक्सी का भी ऑप्शन मिले। एप आधारित टैक्सी सेवा देने वाली कंपनी उबर ने फ्लाइंग कार की रिसर्च शुरू कर दी है। गुरुवार को उबर के उत्पाद प्रमुख जेफ होल्डेन ने इसकी घोषणा की। उन्होंने उम्मीद जताई है कि अगले 10 साल में उबर की फ्लाइंग कार हकीकत होगी। कई अन्य कंपनियां भी एयर-कार पर रिसर्च कर रही हैं। एयर-कार की इस दौड़ के नतीजे 2025 तक आने की उम्मीद है।

9 महीने पहले लॉन्च हुई थी पहली एयर कार
चीनी कंपनी इहांग ने इसी साल जनवरी में 'एयर कार 184' को बाजार में उतारा था। यह दुनिया की पहली एयर कार है। 2014 में इहांग ने इस कार पर काम शुरू किया था, और दो साल में ही इसे हकीकत बना दिया। हालांकि फिलहाल इसका इस्तेमाल फोटोग्राफी और हवाई सर्वे में ही किया जा रहा है।

टीएफ
टैराफगिया बोस्टन
संभावित समय- 8 से 10 साल
संभावित कीमत- 1.30 करोड़ रूपए
322 किमी प्रति घंटे की रफ्तार
चार लोगों के बैठने लायक स्पेस। दो इलेक्ट्रिक मोटर वाला इंजिन। वर्टिकल टैक ऑफ और लैंडिंग। सामान्य कार जितनी जगह लेगी। एकबार में 800 किमी तक का सफर तय करेगी।

एक्सप्लोर पीएक्स 200
यूरोप की कई कंपनियों का साझा प्रोजेक्ट
संभावित समय- 12 साल
संभावित कीमत- 80 लाख रूपए
480 किमी तक की उड़ान क्षमता
640 किमी प्रति घंटे की अधिकतम स्पीड। औसत स्पीड 200 किमी प्रति घंटा।
इस सिंगल सीटर एयर कार का अद्र्धनिर्मित मॉडल पहली बार पेरिस एयर शो 2013 में सामने आया था। इस 300 किलो वजनी कार की पहली उड़ान 2017 में प्रस्तावित है। 2020 तक प्रोटोटाइप आया, तो अगले 10 साल में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी।

मोलर एम400 स्काईकार
मोलर इंटरनेशनल
संभावित समय- 8 साल
संभावित कीमत- 1.34 करोड़
1200 किमी की दूरी तय कर सकेगी एक बार में।
50 साल से पॉल मोलर एयर
कार पर रिसर्च कर रहे हैं। 10 करोड़ डॉलर से ज्यादा खर्च, नमूनों की ऑनलाइन बिक्री और क्राउड फंडिंग कर चुके हैं।

अर्बन एयरोनॉटिक्स एक्स-हॉक
मेट्रो स्काईवेज, इजराइल
संभावित समय- तय नहीं
संभावित कीमत- 20 करोड़ रूपए
500 किमी तक जा सकेगी एक उड़ान में यह कार
कंपनी 3 फीट के नमूने की सफल उड़ान का दावा कर चुकी है। इसका छोटा वर्जन फिलहाल सर्च और रेस्क्यू उपयोग में है। कंपनी ने 37 पेटेंट ले रखे हैं, जबकि 12 अन्य कतार में हैं।

स्काई राइडर एक्स2आर
माकरो इंडस्ट्रीज
संभावित समय- 10 साल
संभावित कीमत- 3.3 करोड़ रूपए
463 किमी प्रति घंटा होगी रफ्तार
1500 किमी तक जाएगी एक उड़ान में
स्काई राइडर को बोलकर नियंत्रित किया जा सकेगा। 2005 में कंपनी ने प्रोटोटाइप का सफल प्रदर्शन किया था। यह एयर कार 140 किलो तक का भार ले जा सकेगी।
Published on:
29 Sept 2016 01:01 pm
Also Read
View All

अगली खबर