कार

10 लाख में होगी टोयोटा की इस सबसे महंगी SUV की बुकिंग, दुबई से है खास कनेक्शन

ऑटो एक्सपो 2023 इस बार काफी नए वाहनों ने आकर्षित किया है। इनमें से Toyota ने Land Cruiser 300 SUV को भी अपने पवेलियन में शामिल किया है। यह कंपनी की सबसे महंगी लग्जरी फुल साइज़ SUV हैऔर जिसकी कीमत कीमत 2.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

2 min read
Jan 13, 2023

Toyota Land Cruiser 300: ऑटो एक्सपो 2023 इस बार काफी नए वाहनों ने आकर्षित किया है। इनमें से Toyota ने Land Cruiser 300 SUV को भी अपने पवेलियन में शामिल किया है। यह कंपनी की सबसे महंगी लग्जरी फुल साइज़ SUV हैऔर जिसकी कीमत कीमत 2.17 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है।

लेकिन सबसे खास बात यह है कि आम कारों को आप जहां 11,000 से 50,000 रुपये तक में बुक करते हैं वहीं Land Cruiser 300 को बुक करने के लिए आपको 10 लाख रुपये देने होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें दी जाने वाली खूबियों की वजह से इसका पहला बैच पूरी तरह से बुक हो चुका है और जल्द ही दूसरे बैच की बुकिंग शुरू करने की उम्मीद है।


पावरफुल डीजल इंजन

इंजन की बात करें तो Toyota Land Cruiser 300 में 3.3-लीटर का टर्बोचार्ज्ड, V6 डीजल इंजन मिलता है जोकि 305bhp की पावर और 700Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस एसयूवी को 10-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस किया गया है। ध्यान देने वाली बात है कि विदेशी बाजार में इसका V6 पेट्रोल इंजन भी मौजूद है। इसके कारण कयास लगाए जा रहे हैं कि BS6 मानकों को ध्यान में रखते हुए इसका पेट्रोल वर्जन भी भारत में देखने को मिल सकता है।


दुबई में खूब पसंद की जाती है

Toyota Land Cruiser 300 का डिजाइन काफी मुस्कुलर है फ्रंट से साइड से या पीछे से देखने पर आपको यह काफी पसंद आने वाली है। इस गाड़ी को खास ऑफ रोड के लिए भी डिजाइन किया गया है, और दुबई में रेगिस्तान में यह आपको काफी देखने को मिलेगी, वहां यह SUV खूब पसंद की जाती है और लोग इसकी सवारी करते हुए खूब नज़र आते हैं।


बोल्ड लुक, फीचर्स की कमी नहीं

फीचर्स की बात करें तो इसमें 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है, दिया गया है। इतना ही नहीं इसमें 4-ज़ोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, मूनरूफ,14-स्पीकर जेबीएल प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे बहुत-से फीचर्स देखने को मिलते हैं।

Published on:
13 Jan 2023 05:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर