7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अगस्त के महीने में ऑटो सेक्टर रहा बेहाल, Maruti के अलावा नहीं बिक रही किसी कंपनी की कारें

ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई नई कार, बाइक, स्कूटर की लॉन्चिंग हुई लेकिन इन सभी प्रोडक्ट के लिए कस्टमर नहीं दिखाई पड़ रहे ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 1 Sep 2020, 4:23 PM IST

car sales

car sales

नई दिल्ली : कोरोना महामारी ( Corona Pandemic ) के कारण अर्थव्यवस्था का हाल बेहाल है लेकिन अनलॉक के बाद उम्मीद की जा रही थी कि चीजें फिर से राह पर वापस आएंगी लेकिन ऐसा होते दिखाई नहीं दे रहा । ऑटोमोबाइल सेक्टर ( automobile sector ) भी इससे अलग नहीं है हाल के दिनों में ऑटोमोबाइल सेक्टर में नई नई कार बाइक स्कूटर की लॉन्चिंग हुई लेकिन इन सभी प्रोडक्ट के लिए कस्टमर नहीं दिखाई पड़ रहे ।हम यह बात इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनियों ने अपनी बिक्री के आंकड़े पेश किए हैं जिनमें बीते कुछ महीनों के मुकाबले हल्की बढ़त दिखाई दे रही है लेकिन फिर भी हाल बहुत बेहतर नहीं कहा जा सकता ।चलिए आपको बताते हैं कि अगस्त के महीने में कौन-कौन सी कंपनियां कार बेचने में सफल रही तो किसी ने बोहनी तक नहीं की

लॉन्चिंग से पहले डीलरशिप पर दिखी Kia Sonnet, 10,000 के पार पहुंची बुकिंग

Maruti Suzuki : देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री अगस्त में 17% बढ़कर 124000 यूनिट के पार पहुंच गई । यहां का काफी दिलचस्प है क्योंकि पिछले साल इसी महीने में कंपनी ने 106000 गाड़ियां ही भेजी थी ।यहां ध्यान देने वाली बात है कि कंपनी की मिनी गाड़ी ऑल्टो और वैगनआर को सबसे ज्यादा लोगों ने खरीदा है।

Hyundai : दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई ने भी घरेलू बाजार में बिक्री में वृद्धि दर्ज की है लेकिन यह बेहद कम है अगस्त 2020 में हुंडई मोटर ने 52609 यूनिट बेची है जिसमें से घरेलू बाजार में 45809 यूनिट बिकी है , जबकि 6800 यूनिट का निर्यात किया गया है ।कंपनी ने सबसे ज्यादा बिकने वाली Hyundai creta , Varna, tucson के अलावा Hyundai venue को बेचने में भी सफलता हासिल की है।

Toyota : टोयोटा का कहना है कि अगस्त में कंपनी को 48.08 फ़ीसदी बिक्री का नुकसान उठाना पड़ा अगस्त के महीने में कंपनी ने सिर्फ 5555 गाड़ियां बेचने में सफलता हासिल की है ।कंपनी का मानना है कि इसकी सबसे बड़ी वजह कर्नाटक और पूरे देश में कोरोनावायरस पेशेंट्स की संख्या में वृद्धि है