इस कार का नाम पर्सनल एयर लैंडिंग व्हीकल या पाल-वी है। पैरामाउंट मिआमी वर्ल्ड सेंटर में इस कार को शोकेस भी किया गया। इस कार में ऊपर की ओर रिअर प्रोपेलर लगे हैं, जिन्हें जरूरत न होने पर हटाया जा सकता है। खास बात यह है कि इन प्रोपेलर की मदद से यह कार 12,500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है।