हालंकि इवेंट में प्रोटोटाइप मॉडल को उड़ान भरने में कोई दिक्कत नहीं हुई लेकिन फिलहाल इसे कमर्शियल यूज में लाने का अभी कोई प्लान नहीं है क्योंकि पॉप-अप-नेक्स्ट को पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर यूज करने से पहले सेफ्टी, व्हीकल, इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे कई बिंदुओ पर विचार करना होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पॉप-अप-नेक्स्ट को लेकर एक अधिकारी ने इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी का हवाला देते हुए कहा कि फिलहाल इसे पब्लिक यूज में लाने में अभी थोड़ा सा समय लग सकता है।