नई दिल्ली: टेस्ला कंपनी के सीईओ एलन मस्क फ्लाइंग कार बना रहे है। एलन ने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी कि जल्दी ही रॉकेट के इंजन से उड़ने वाली कार बनाने जा रहे हैं। ट्वीट के साथ ही उन्होने एक GIF इमेज भी शेयर की है, जिसमें एक कार जमीन से ऊपर उड़ती नजर आ रही है। एलन ने बताया कि कार की पिछली सीट की जगह थ्रस्टर सिस्टम होंगे,जिनकी मदद से कार उड़ान भरेगी।