3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Mahindra Thar 2020 की एंट्री से Force Gurkha पर कैसा पड़ेगा असर, पढ़ें भारत की फेवरेट SUVs का कंपैरिजन

महिंद्रा थार ( Mahindra Thar ) को पहले से ज्यादा धांसू अवतार में पेश पहले से ज्यादा पॉवर और परफार्मेंस फोर्स गुरखा से होगी टक्कर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 15 Aug 2020, 7:31 PM IST

thar_vs_gurkha

thar_vs_gurkha

नई दिल्ली : आजादी की 74वीं वर्षगांठ पर महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी 70 साल पुरानी महिंद्रा थार ( Mahindra Thar ) को पहले से ज्यादा धांसू अवतार में पेश किया है । 2 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली इस ऑफ-रोड एसयूवी की प्री-बुकिंग भी उसी दिन से शुरू होगी। महिंद्रा थार का सीधा मुकाबला फोर्स गुरखा से किया जाता है चलिए आपको बताते हैं कि आखिर अपने नए अवतार में ये अपने पुराने प्रतियोगी से कितनी बेहतर है। Force Gurkha की पहली झलक कंपनी ने फरवरी 2020 में हुए ऑटोएक्सपो में दिखाई थी ।

टैक्स चोरी नहीं होगी आसान, मेडिकल से लेकर प्रॉपर्टी टैक्स तक दिखाना होगा Form 26AS में

चलिए आपको बताते हैं इस दोनों धांसू कारों की खूबियां- Mahindra Thar की बात करें BS6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन दिया है। वहीं, 2.0 लीटर mStallion TGDi पेट्रोल इंजन है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस हैं। थार को 6 कलर्स में लॉन्च करेगी। जिसमें रेड रेज, मिस्टिक कॉपर, नेपोली ब्लैक, एक्वामरीन, गैलेक्सी ग्रे और रॉकी बेज कलर ऑप्शन शामिल हैं।

थार में टचस्क्रीन इंफोटेंटमेंट सिस्टम मिलेगा, जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कार प्ले के सपोर्ट के साथ आएगा। बेहतर साउंड क्वालिटी के लिए इसमें रूफ माउंटेड स्पीकर्स मिलेंगे।

वहीं Force Gurkha की बात करें कंपनी इसके BS6 इंजन में पूरी तरह से बदलाव कर रही है। गाड़ी में बहुत सारे ऐसे फीचर्स हैं, जो ग्राहकों को इंप्रेस करेंगे। गुरखा में नया बंपर और हेडलाइट्स का एक नया सेट मिलता है। साथ की इस एसयूवी में डे-टाइम रनिंग लाइट (DRL) का भी विकल्प दिया गया है।

कंपनी ने इसमें डबल हाइड्रोलिक स्प्रिंग क्वॉइल सस्पेंशन और 17 इंच के ट्यूबलैस टायर दिए हैं। इन्हें देखने में लगता है जैसे ये किसी बड़े ट्रक के टायर हों। कार के चारों ओर ऑफ रोड क्लैंडिंग मिलती है। कार में नया टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, दो एयरबैग, एबीएस, रियर पार्किंग सेंसर, पावर विंडो डीआरएल के साथ एलईडी हेडलैंप जैसे फीचर्स मिलंगे। वहीं इसमें मैनुअल लॉकिंग डिफ्रेंशियल के साथ नई चैसिस भी मिलेगी।

फीचर्स: महिंद्रा थार में सेफ्टी के लिए ड्यूल फ्रंट एयरबैग, ABS, EBD, रिवर पार्किग सेंसर, स्पीड अलर्ट सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम रोल ओवर मिटिगेशन, हिल होल्ड असिस्ट, हिल डीसेंट कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

कीमत- थार की कीमत ( 2020 Mahindra thar Price ) के बारे में खुलासा 2 अक्टूबर को होगा । जबकि फोर्स 10 लाख- 15 लाख रुपए से शुरू होती है।