4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

hyundai का दावा 1 लीटर में 23 किमी से ज्यादा चलेगी नई hyundai i20, कीमत 6 लाख से कम

कंपनी ने इसमें 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 48वॉट सिस्टम का इस्तेमाल आमतौर पर इससे महंगी कारों में होता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 20 Feb 2020, 4:11 PM IST

hyundai i20

hyundai i20

नई दिल्ली: Hyundai Motors ने अपनी पापुलर कार i20 को यूरोप में लॉन्च कर दिया है। हाल ही में इस कार की तस्वीरों को रिलीज किया गया था । जिसमें इसके लुक्स बेहद इंप्रेसिव नजर आ रहे थे । अब कंपनी ने इसके पॉवर के बारे में बड़ा खुलासा किया है। कंपनी ने इसमें 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। 48वॉट सिस्टम का इस्तेमाल आमतौर पर इससे महंगी कारों में होता है। इसके इस्तेमाल से कार का माइलेज भी पहले से ज्यादा हो गया है ।

हुंडई मोटर्स का कहना है कि नई आई20 में 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम का इस्तेमाल करने के इसका माइलेज पहले के मुकाबले करीब तीन से चार प्रतिशत तक बढ़ा है। 2020 हुंडई आई20 में 1.0 लीटर टी-जीडीआई 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ 48वॉट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम दिया गया है। यह इंजन दो पावर ट्यूनिंग 100पीएस और 120पीएस के साथ आता है।

Kia Seltos के इंजन से चलेगी नई Hyundai Venue, जल्द होगी लॉन्च

हुंडई एलीट आई20 की प्रतिद्वंदी मारुति बलेनो में 12वोल्ट का माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम पहले से ही मिलता है। यह गाड़ी 23.87 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। जबकि आई20 में 48 वॉट के सिस्टम का इस्तेमाल हुआ है तो इसके माइलेज का अंदाजा लगाया जा सकता है।

यदि हुंडई इस कार में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है तो इससे कंपनी को दो फायदे होंगे। पहला यह कि वह मारुति के 'मजबूत' हाइब्रिड सिस्टम को टक्कर दे सकेगी और दूसरा 2020 से लागू होने जा रहे कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशियेंसी (सीएएफई) नॉर्म्स पर भी खरा उतरेगी।

पहली बार सामने आई hyundai Creta के interior की तस्वीरें, कंपनी ने जारी किया स्केच

Hyundai I20 में यूजर्स 1.2-लीटर पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन विकल्प चुन सकेंगे। आई20 को इसी साल लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।

कीमत – इस कार की शुरूआती प्राइस 5.7 लाख रुपए रखी जा सकती है।