
hyundai venue
नई दिल्ली: Hyundai Venue अपने लॉन्चिंग के समय से ही काफी पसंद की जा रही है और अब ये कार bs6 इंजन के साथ लॉन्च होने वाली है। नए मॉडल को भी कंपनी पेट्रोल और डीजल दोनों ऑप्शन्स में पेश करेगी। लेकिन इस कार में कंपनी अब तक का सबसे बड़ा बदलाव करने वाली है ।
Kia Seltos के इंजन से चलेगी venue-
Hyundai Venue में इस बार 1.4-लीटर डीजल इंजन की बजाए कंपनी Kia Seltosवाला 1.5-लीटर, 4-सिलेंडर डीजल इंजन पेश करेगी। ध्यान देने वाली बात ये है कि क्रेटा में भी कंपनी इसी इंजन को दे रही है। हालांकि, वेन्यू में यह इंजन नई क्रेटा और सेल्टोस की तुलना में कम पावर आउटपुट के साथ मिलेगा।
वेन्यू के लिए इसे डीट्यून किया जाएगा। इसी डिट्यूनड़ स्टेट में यह इंजन वेन्यू के अलावा आने वाली आई20 में भी ये इंजन डीट्यून हाल में ही मिलेगा । जिसे मार्च 2020 में पेश किया जाएगा।
वेन्यू में ये डीजल इंजन ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑप्शन में आएगा। फ़िलहाल के लिए, वेन्यू ( Hyundai Venue) के केवल 1.0-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ही ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (ड्युअल-क्लच ट्रांसमिशन) मिलता है।
कीमत में हो सकता है इजाफा- बीएस6 इंजन के साथ आने पर इसकी कीमत में 20 से 50 हज़ार रुपये तक का इजाफा हो सकता है।
मिलेंगे ये नए फीचर्स- बीएस6 वेन्यू ( Hyundai Venue ) में कुछ नए फीचर्स शामिल किए जाएंगे, जैसे- टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), यूएसबी चार्जर और अल्टरनेटर मैनेजमेंट सिस्टम (एएमएस)।
Updated on:
19 Feb 2020, 4:30 PM IST
Published on:
19 Feb 2020, 4:29 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.