4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Renault Triber vs Maruti Ertiga, दोनों कारों में कौन सी खरीदना होगा पैसा वसूल, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

Renault Triber vs Maruti Ertiga mpv खरीदने से पहले फीचर्स से लेकर इंजन तक जानें सबकुछ  
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 18 Jul 2019, 3:16 PM IST

ertiga

Renault Triber vs Maruti Ertiga, दोनों कारों में कौन सी खरीदना होगा पैसा वसूल, पढ़ें पूरा कंपैरिजन

नई दिल्ली :रेनॉल्ट ने हाल ही में ग्लोबल लेवल पर ट्राइबर एमपीवी को भारत में पेश किया है । आने वाले महीनों में इस कार की बिक्री शुरू कर दी जायेगी। भारतीय बाजार में इस कार की सीधी टक्कर मारुति सुजुकी अर्टिगा से है। लेकिन कस्टमर के तौर पर इन दोनों में से कौन सी कार बेहतर साबित होगी इसके लिए हमें इन दोनों कारों की तुलना करनी पड़ेगी। ताकि आप खुद फैसला कर सके कि इन कारों में कौन सी आपके लिए बेहतर है।

डिजाइन- रेनॉल्ट ट्राइबर को CMF-A प्लेटफार्म पर डिजाइन किया गया है। ये वही प्लेटफार्म है जिसका प्रयोग क्विड हैचबैक में भी किया गया है। लेटेस्ट डिजाइन की वजह से ट्राइबर अट्रैक्टिव दिखती है तथा कैक्ट आकार इसको बेहतर लुक प्रदान करता है।यानि हम कह सकते हैं कि ट्राइबर लुक्स के मामले में हर तरफ से अच्छी है।

42000 की शुरूआती कीमत पर टेक्नो इलेक्ट्रा ने लॉन्च किये 3 स्कूटर, 80 किमी का देंगे माइलेज

वहीं मारुति अर्टिगा की बात करें तो इसका डिजाइन बेहद अग्रेसिव है। इस कार में कई शार्प एंगल व कट दिए गए है जो अर्टिगा को स्पोर्टी व प्रीमियम लुक प्रदान करते है। 2018 मारुति सुजुकी अर्टिगा को कंपनी ने HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया है, आपको बता दें कि ओवरआल देखने पर नई अर्टिगा ज्यादा लंबी और चौड़ी नजर आती है ।

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो ट्राइबर में 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, की लेस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, जैसे फीचर्स दिये गए हैं वहीं इस कार की साभ सीटों के लिए एसी वेंट्स , एलईडी डीआरएल, प्रोजेक्टर हेडलैंप, पॉवर विंडो आदि शामिल है। यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि इस कार की तीसरी लाइन को जरूरत के हिसाब से रिमूव किया जा सकता है ।

सस्ती इलेक्ट्रिक कार लाने की तैयारी में Hyundai, 10 लाख रुपए से कम होगी कीमत

मारुति सुजुकी अर्टिगा में ट्राइबर वाले सारे फीचर्स के अलावा और भी कई फीचर्स जोड़े गए है। इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेल लाइट, फॉग लैंप, मारुति की लेटेस्ट स्मार्टप्ले फंक्शन के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एप्पल कारप्ले, एंड्राइड ऑटो शामिल है। इसके साथ ही इस कार में इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर MID, ईबीडी के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, रियर पार्किंग सेंसर, सेंट्रल लॉकिंग, टिल्ट व टेलीस्कोपिंग स्टीयरिंग, स्टीयरिंग में लगे ऑडियो व कॉल कंट्रोल सहित कई फीचर्स दिए गए है।

इंजन- रेनॉल्ट ट्राइबर फिलहाल सिर्फ 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ आती है । ये इंजन 73 बीएचपी का पॉवर व 96 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इस इंजन में 5 स्पीड मैन्युअल व ऑटोमेटिक का विकल्प लगाया गया है।

Maruti ने किया इलेक्ट्रानिक Wagon R की लॉन्च डेट का ऐलान, बेहद कम कीमत पर बिकेगी ये कार

वहीं मारुति अर्टिगा ( Maruti Suzuki Ertiga ) तीन इंजन ऑप्शन के साथ आती है। अर्टिगा 1.5 लीटर पेट्रोल व डीजल तथा 1.3 लीटर डीजल इंजन है। यह दोनों 1.5 लीटर पेट्रोल व डीजल इंजन नए इंजन है तथा इसे मारुति सुजुकी द्वारा ही बनाया गया है। इसका 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन 104 बीएचपी का पॉवर व 138 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है तथा 1.5 लीटर डीजल इंजन 95 बीएचपी का पॉवर व 225 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। 1.3 लीटर डीजल इंजन 89 बीएचपी का पॉवर व 200 एनएम का टॉर्क देता है।

कीमत- मारुति सुजुकी अर्टिगा की 7.44 लाख रुपये से शुरू होती है और इसके टॉप स्पेक वेरिएंट की कीमत कीमत 12 लाख रुपये है। वहीं ट्राइबर की कीमत 6 लाख रुपए तक हो सकती है।