5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maruti ने किया इलेक्ट्रिक Wagon R की लॉन्च डेट का ऐलान, बेहद कम कीमत पर बिकेगी ये कार

मारुति वैगन आर इलेक्ट्रिक का मार्केट में लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कंपनी ने फाइनली इस कार की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 18 Jul 2019, 12:12 PM IST

wagon r

Maruti ने किया इलेक्ट्रानिक Wagon R की लॉन्च डेट का ऐलान, बेहद कम कीमत पर बिकेगी ये कार

नई दिल्ली: आने वाला वक्त इलेक्ट्रॉनिक कारों का है और इसीलिए हर कंपनी इलेक्ट्रिक कार ( electric car ) बना रही है। मारुति से लेकर रेनॉ तक इलेक्ट्रिक कार बना रही हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन इन कारों की लॉन्चिंग के बारे में अभी भी कोई खबर नहीं है, लेकिन मारुति ने अब अपनी इलेक्ट्रिक कार Wagon R की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है।

2020 में लॉन्च होगी इलेक्ट्रिक वैगन आर ( electric wagon r )-

मारुति वैगन आर इलेक्ट्रिक को अगले साल यानि 2020 में भारत में लॉन्च किया जाना है हालांकि कंपनी ने अभी तक लॉन्चिंग डेट का खुलासा नहीं किया है। तथा इस बात की पुष्टि कंपनी के सेल्स व मार्केटिंग के एक्सक्यूटिव डॉयरेक्टर शशांक श्रीवात्सव ने की है। शशांक श्रीवास्तव ने इलेक्ट्रिक वाहनों के बारें में कहा कि "हम 2020 में इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेंगे, वर्तमान में हमारे पास 50 वाहन है जिन्हें हम देश भर के विभिन्न इलाकों में टेस्ट कर रहे है।"

NACP क्रैश टेस्ट में Toyota Etios को मिली 4 स्टार रेटिंग, चाइल्ड सेफ्टी के मामले...

इस वजह से लोग कर रहे हैं इंतजार- मारुति अपनी कारों को पूरे देश में टेस्ट कर रही है और लोग भी इस कार का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और इसकी सबसे बड़ी वजह है मारुति की कारों का किफायती होना है। दरअसल मार्केट में लॉन्च हुई Hyundai Kona इलेक्ट्रिक को कंपनी ने 25 लाख की रेंज में लॉन्च किया है लेकिन आम आदमी के लिए इतनी महंगी कार खरीदना मुश्किल होगा। वहीं दूसरी ओर मारुति सुजुकी ने वैगन आर इलेक्ट्रिक को सस्ती कीमत पर लॉन्च करने का ऐलान किया है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने खरीदी Jeep Compass लिमिटेड एडिशन, इस खास फीचर ने बनाया दीवाना

बैट्री की वजह से महंगी होती है कीमत- इलेक्ट्रिक कारों की कीमत ज्यादा होने की सबसे बड़ी वजह बैट्री होती है। वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी की कीमत बहुत अधिक है तथा वाहन की कुल कीमत का 50-60% बैटरी की कीमत होती है। लेकिन मारुति से कीमत कम होने की उम्मीद इसलिए भी की जा रही है क्योंकि मारुति ने गुजरात में बैट्री उत्पादन का प्लांट लगा रखा है। लेकिन कंपनी इसे नेक्सा डीलरशिप के माध्यम से बेचने वाली है और इसलिए माना जा रहा है कि इलेक्ट्रिक कारें थोड़ी प्रीमियम होगी व कीमत भी अधिक हो सकती है। लेकिन मार्केट कंपटीशन के लिहाज से कंपनी बाकी प्रतिस्पर्धियों से इलेक्ट्रिक वैगन आर की कीमत कम हो सकती है।

Suzuki Access 125 SE भारत में हुआ लॉन्च, जानें फीचर्स से लेकर कीमत

वैगन आर के बाद आ सकती है अर्टिगा- इलेक्ट्रिक मारुति वैगन आर ( Maruti Wagon R ) के बाद कंपनी MPV Maruti Ertiga का इलेक्ट्रिक अवतार ला सकती है।