
NACP क्रैश टेस्ट में Toyota Etios को मिली 4 स्टार रेटिंग, चाइल्ड सेफ्टी के मामले में बनी सबसे सुरक्षित कार
नई दिल्ली: ब्राजील निर्मित टोयोटा इटियॉस ( Toyota Etios ) ने हाल ही में ( Ncap ) ( लैटिन न्यू कार असेसमेंट प्रोग्राम ) की तरफ किए गए क्रैश टेस्ट में एडल्ट एंड चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए 4-स्टार रेटिंग हासिल की है। आमतौर पर ज्यादातर कारें किसी एक ही सेक्शन में अच्छे परिणाम दे पाती हैं लेकिन इटियॉस अडल्ट सेफ्टी और चाइल्ड सेफ्टी, दोनों ही पैमानों पर खरी उतरी। ऐसे में साबित हो गया है कि ये कार एक्सीडेंट के दौरान बेहद सुरक्षित बन जाती है।
आपको बता दें कि इटियॉस के पुराने वर्जन ने भी एनसीएपी क्रैश टेस्ट में 4 स्टार की रेटिंग हासिल की थी। लैटिन NCAP के मुताबिक़ पुरानी Etios car पैसेंजर एयरबैग वार्निग मार्किंग, पैसेंजर एयरबैग डिसकनेक्शन स्विच की कमी और खराब ISOFIX मार्किंग की वजह से चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में ज्यादा स्टार नहीं स्कोर कर पाई थी।
लैटिन NCAP के अनुसार, इस क्रैश टेस्ट के परिणाम दोनों इटियॉस, हैचबैक के साथ-साथ सेडान संस्करण के लिए भी समान था। टोयोटा इटियोस के पिछले संस्करण में हुए क्रैश टेस्ट में भी 4 स्टार हासिल किए थे।
लैटिन एनसीएपी के अध्यक्ष रिकार्डो मोरालेस ने कहा कि टोयोटा इटियॉस का NCAP क्रैश टेस्ट करवाने के लिए उपभोक्ता लगातार रिक्वेस्ट कर रहे थे और यही वजह है कि इस कार का क्रैश टेस्ट करवाया गया और इसका काफी अच्छा नतीजा भी निकला। एनसीएपी की रिपोर्ट में कहा गया है कि इस कार की संरचना और मॉडल के फुटवेल क्षेत्र को अस्थिर माना जाता था, इसके बावजूद, कार ने सामने और साइड इफेक्ट्स परीक्षणों अच्छे सेफ्टी लेवल्स दिखाए। इसके अलावा, सीट बेल्ट रिमाइंडर (SBR) जैसी सुविधाओं के लिए दोनों फ्रंट सीटों और ESC के लिए, इटिओस ने एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के लिए चार स्टार स्कोर किए हैं।
Updated on:
17 Jul 2019, 3:30 PM IST
Published on:
17 Jul 2019, 3:05 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.