6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर के BJP सांसद रविकिशन के पास है लग्जरी कारों का जबरदस्त कलेक्शन, देखकर आप भी कहेंगे वाह

( Ravi Kishan ) रविकिशन गोरखपुर से सांसद चुने गए हैं रविकिशन के पास मौजूद है लग्जरी कारों का जबरदस्त कलेक्शन रविकिशन साउथ की फिल्मों में भी कर चुके हैं काम
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 17 Jul 2019, 10:34 AM IST

Ravi Kishan

गोरखपुर के सांसद रविकिशन के पास है लग्जरी कारों का जबरदस्त कलेक्शन, देखकर आप भी कहेंगे वाह

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश की हाईप्रोफाइल संसदीय सीट गोरखपुर ( Gorakhpur ) पर जबरदस्त बहुमत से जीत दर्ज करने वाले रविंद्र श्याम नारायण शुक्ला उर्फ रवि किशन ( ravi kishan ) का आज जन्मदिन है। रवि किशन एक सफल अभिनेता हैं और अब उन्होंने राजनीति में भी जोरदार एंट्री कर ली है। फिल्मों में आने के बाद रवि किशन ने जमकर मेहनत करने के बाद ये मुकाम हासिल किया है। रवि किशन लग्जरी कारों के बेहद शौक़ीन हैं और उनके पास कारों का अच्छा खासा कलेक्शन है। तो आइए रवि किशन के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं कि उनके पास कौन-कौन सी कारें हैं।

टोयोटा इनोवा ( Toyota Innova )

इंजन और पावर की बात की जाए तो इस गाड़ी में 2393 का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंंजन दिया गया है जो कि 147.8 बीएचपी की पावर और 343 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। दूसरा 2755 का 4 सिलेंडर वाला डीजल इंंजन दिया गया है जो कि 171.5 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। पेट्रोल वेरिएंट में 2694 का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंंजन दिया गया है जो कि 163.7 बीएचपी की पावर और 245 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। इंजन 5 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड आॅटोमैटिक ट्रांसमिशन के ऑप्शन के साथ आता है। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा इनोवा की एक्स शोरूम कीमत 13.35 से 22.15 लाख रुपये तक है।

बारिश या किसी आपदा में ऐसे करें अपने कार को सुरक्षित, नहीं होगा कोई नुकसान

टोयोटा फॉर्च्यूनर ( Toyota Fortuner )

इंजन और पावर की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर में 2982 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 169 बीएचपी की पावर और 360 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। माइलेज की बात की जाए तो ये एसयूवी प्रति लीटर में 13 किमी का दमदार माइलेज दे सकती है। अधिकतम स्पीड की बात की जाए तो ये एसयूवी 176 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है और मात्र 9.6 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है।सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो ये एसयूवी एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम और एयरबैग्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कीमत की बात की जाए तो टोयोटा फॉर्च्यूनर की एक्स शोरूम कीमत लगभग 32 लाख रुपये है।

बेहद सस्ती 7 सीटर कार है Renault Triber, अगले महीने होगी मार्केट में लॉन्च

मर्सिडीज बेंज ए क्लास ( Mercedes Benz A Class )

इंजन और पावर इंजन और पावर की बात की जाए तो मर्सिडीज-बेंज ए क्लास में 2143 सीसी का इंजन है जो कि 107 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आती है। ये कार सिर्फ 10.6 सेकंड में 0-100 किमी की स्पीड पकड़ लेती है। माइलेज की बात की जाए तो ये लग्जरी कार 20 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 190 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो ये इस लग्जरी मर्सिडीज की कीमत लगभग 35-40 लाख रुपये है।

ऑडी ए6 ( Audi A6 )

इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार में 1968 सीसी का 4 सिलेंडर वाला इंजन दिया गया है जो कि 187 बीएचपी की पावर और 400 एनएम का टार्क जनरेट करता है। 5 सीटर वाली ये कार 18.53 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। 7 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस ये कार 232 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकती है। ये कार मात्र 8.4 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ सकती है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 54 लाख रुपये है।