6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बेहद सस्ती 7 सीटर कार है Renault Triber, अगले महीने होगी मार्केट में लॉन्च

Renault Triber बेहद सस्ती कीमत में हो सकती है लॉन्च इस कार में मिलेगा जबरदस्त स्पेस बेहद हाईटेक फीचर्स से लैस हो सकती है ये कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 16 Jul 2019, 3:30 PM IST

Renault Triber

बेहद सस्ती 7 सीटर कार है Renault Triber, अगले महीने होगी मार्केट में लॉन्च

नई दिल्ली:भारत में आजकल ज्यादा स्पेस वाली कारों को खूब पसंद किया जा रहा है। अगर आप फैमिली या अपने दोस्तों के साथ ट्रैवेल करना पसंद करते हैं तो 7 सीटर कार आपके लिए परफेक्ट रहती है। 7 सीटर कारों ( 7 seater car ) की बात करें तो रेनॉ भारत में अपनी नई कार Renault Triber लॉन्च जा रही है जिसकी कीमत बेहद कम हो सकती है।

जानकारी के मुताबिक़ रेनॉ ट्राइबर 22 अगस्त को भारत में लॉन्च की जा सकती है। इस कार की लॉन्चिंग को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। ये एक 7 सीटर कार है और Renault Triber का लुक काफी कुछ Kwid से मिलता-जुलता है।

बाढ़, भूकंप या किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा से वाहन को नुकसान होने पर ऐसे करें बीमा क्लेम

Triber को इस तरह से बनाया गया है कि इसमें काफी स्पेस है। Renault Triber, Kwid के CMF-A प्लेटफॉर्म के मॉडिफाइड वर्जन पर बेस्ड है। मच अवेटेड सब 4-मीटर 7-सीटर Renault Triber को कंपनी ने नई दिल्ली में एक इवेंट के दौरान पेश किया था। ट्राइबर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि 4 मीटर से कम लंबाई होने के बावजूद यह 7 लोगों के लिए सीटिंग कैपसिटी ऑफर कर रही है।

Triber में Kwid के 1.0-लीटर (BR10) का अपग्रेडेड वर्जन, थ्री-सिलिंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है। ये इंजन इंटरनेशन मॉडलों जैसे Renault Clio और Dacia Sandero में उपयोग में लाया जाता है। लॉन्च के वक्त इस कार में केवल एक ट्रांसमिशन- 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलेगा।

रेनॉ ट्राइबर में डुअल-टोन कलर स्किम, इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में 3.5-इंच LCD स्क्रीन और 7.9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। यानी ये सिस्टम Kwid, Lodgy , Duster और Captur के 7.0-इंच से बड़ा है. इंफोटेनमेंट सिस्टम में ऐपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो का सपोर्ट भी दिया गया है। साथ ही यहां ऑन-बोर्ड नेविगेशन और कुछ इंटेलिजेंट फंक्शन जैसे- ड्राइविंग स्टाइल कोचिंग और ड्राइवर इकोनॉमी रेटिंग भी मौजूद हैं।

फॉसिल फ्यूल से चलने वाले टूव्हीलर और थ्रीव्हीलर वाहनों पर रोक लगाने की तैयारी में सरकार

सेफ्टी फ़टी फीचर्स

सेफ्टी के नजरिये से Renault Triber में डुअल-फ्रंट एयरबैग, abs , रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड वार्निंग सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Triber के हायर वेरिएंट में रिवर्स पार्किंग कैमरा और ज्यादा एयरबैग्स भी मिलेंगे।