4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

होली का मज़ा होगा दोगुना, इन 4 कारों पर मिल रहा 1.5 से 2 लाख का बंपर डिस्काउंट

ये डिस्काउंट आपको 31 मार्च तक दिया जाएगा। अगर आप होली पर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऑटोमोबाइल कंपनियों की सस्ती डील्स आपको काफी पसंद आएंगी।

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Mar 02, 2020

नई दिल्ली: होली के फेस्टिवल में अब दो हफ्ते से भी कम समय बचा हुआ है। इस फेस्टिव सीजन को ख़ास बनाने के लिए कार कंपनियां अपनी BS4 कारों पर बंपर डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं। ये डिस्काउंट आपको 31 मार्च तक दिया जाएगा। अगर आप होली पर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो ऑटोमोबाइल कंपनियों की सस्ती डील्स आपको काफी पसंद आएंगी।

7 लाख कारों को बेच Maruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1, इन फीचर्स की वजह से लोग करते हैं पसंद

इस खबर में हम आपको भारतीय मार्केट में मौजूद सबसे पॉपुलर BS6 SUV's के बारे में बताने जा रहे हैं जिनपर कंपनियां धाकड़ डिस्काउंट ऑफर कर रही हैं।

जीप कंपास ( Jeep Compass )

Jeep अपनी प्रीमियम एसयूवी Compass के BS4 मॉडल की खरीद पर 2 लाख रुपये के डिस्काउंट ऑफर कर रही है। भारत में बेहद ही पॉपुलर है Jeep Compass , जाने माने सेलेब्रिटीज भी इस कार का एसयूवी का इस्तेमाल करते हैं। हाल ही में इस धाकड़ एसयूवी को BS6 इंजन के साथ लॉन्च किया गया है।

Maruti Baleno ने बनाया नया रिकॉर्ड, 4 साल में बिकीं 6.5 लाख कारें

हुंडई क्रेटा ( Hyundai Creta )

Hyundai क्रेटा एक बेहद ही पॉपुलर कार है और भारत में इसे काफी पसंद किया जाता है। आपको जानकर काफी ख़ुशी होगी कि कंपनी अपनी इस धाकड़ कार पर 1.5 लाख रुपये तक की छूट दे रही है। अगर आप भी इस कार को खरीदना चाहते हैं तो हुंडई के नजदीकी शोरूम में जा सकते हैं।

रेनॉ डस्टर ( Renault Duster )

Renault अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर का BS4 डीजल इंजन बंद करने वाली है। कंपनी अपनी इस एसयूवी कार के BS4 डीजल इंजन वेरिएंट पर 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। यह डिस्काउंट बचे हुए स्टॉक को क्लियर करने के लिए दिया जा रहा है, ऐसे में लोगों के लिए होली सीज़न काफी ख़ास हो जाएगा।

महज 10,000 रुपये में बुक हो रही Royal Enfield 350 BS6, कीमत होगी बेहद कम

महिंद्रा अल्टूरास जी4 ( Mahindra Alturas G4 )

Mahindra अपनी एसयूवी Alturas G4 पर 2.9 लाख रुपये के फायदे दे रही है। इसमें कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

Story Loader