5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महज 10,000 रुपये में बुक हो रही Royal Enfield 350 BS6, कीमत होगी बेहद कम

कंपनी अपनी Royal Enfield 350 BS6 को लॉन्च ( Royal Enfield 350 BS6 Launching ) करने जा रही है। डीलरशिप्स पर इस बाइक की बुकिंग शुरू की जा चुकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 2 Mar 2020, 11:49 AM IST

Royal Enfield 350 BS6

Royal Enfield 350 BS6

नई दिल्ली : 1 अप्रैल से भारत में BS6 नॉर्म्स लागू होने वाले हैं जिसका असर ऑटोमोबाइल कंपनियों पर पड़ने लगा है। दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी रॉयल एनफील्ड भी अपने प्रॉडक्सट्स को BS6 इंजन से अपडेट करना शुरू कर चुकी है। जल्द ही कंपनी अपनी Royal Enfield 350 BS6 को लॉन्च ( Royal Enfield 350 BS6 Launching ) करने जा रही है। डीलरशिप्स पर इस बाइक की बुकिंग शुरू की जा चुकी है।

फरवरी महीने में 46.26 फीसदी गिरी Honda कारों की बिक्री, कंपनी को लगा तगड़ा झटका

जो लोग Royal Enfield 350 BS6 खरीदना चाहते हैं वो अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर ये बाइक बुक करवा सकते हैं। इस बाइक को बुक करने के लिए आपको 10,000 रुपये का टोकन अमाउंट भरना पड़ेगा, जैसे ही बाइक लॉन्च होगी आप इसे पूरी पेमेंट करके घर ले जा सकते हैं।

7 लाख कारों को बेच Maruti Suzuki Baleno बनी नंबर 1, इन फीचर्स की वजह से लोग करते हैं पसंद

कंपनी के बाइक लाइन-अप में ये मोटरसाइकल सबसे किफायती है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.14 लाख रुपए है जो इलैक्ट्रिक स्टार्ट वर्ज़न के लिए 1.30 लाख रुपए तक जाती है। कंपनी संभवतः बाइक को दिखने में समान ही रखेगी, लेकिन इसके इंजन में बड़े बदलाव किया जाना तय है।

इंजन और पावर

Royal Enfield 350 BS6 में 346cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन ( Royal Enfield 350 BS6 Engine ) लगाया गया है जो फ्यूल इंजैक्शन तकनीकी वाला है। मौजूदा बुलट का BS4 इंजन 19.8 bhp पावर और 28 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है, ऐसे में BS6 इंजन की ताकत इससे थोड़ी कम होगी, वहीं टॉर्क लगभग सामान रहेगा। बाइक के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया जाएगा। बाइक के दोनों ही व्हील्स में डिस्कब्रेक्स के साथ सिंगल-चैनल ABS दिया गया है।

मार्च में लॉन्च हो सकती है Bajaj Dominar 250, कीमत कम रखने के लिए किए गए हैं बड़े बदलाव

कीमत

कीमत की बात करें तो नई रॉयल एनफील्ड 350 BS6 में 8,000 से 10,000 रुपये की बढ़ोत्तरी की जा सकती है। ऐसे में नई बाइक की कीमत तकरीबन 1.50 लाख के आस-पास हो सकती है।