6 मार्च 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Volvo XC40 को मिला है दुनिया की सबसे सुरक्षित मिड साइज़ SUV का टाइटल

Volvo XC40 है बेहद ही सुरक्षित कार क्रैश टेस्ट में मिल चुकी है सबसे ज़्यादा रेटिंग एक्सीडेंट के दौरान रहती है बेहद सुरक्षित

2 min read
Google source verification

image

Vineet Singh

Dec 09, 2019

Volvo XC40

Volvo XC40

नई दिल्ली: स्वीडिश कार निर्माता कंपनी वॉल्वो ( Volvo ) की कारों को भारत सहित दुनिया के कई सारे देशों में पसंद किया जाता है। वॉल्वो की कारें सुरक्षा और तकनीक के लिहाज से काफी उन्नत होती हैं इसी वजह से लोग इन्हें खरीदना पसंद करते हैं। इस खबर में आज हम आपको वॉल्वो की ऐसी suv के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे जिसे क्रैश टेस्ट में पूरे 5 स्टार मिल चुके हैं।

4 महीने में बिकी 18,500 Renault Triber, कंपनी को हुआ बड़ा फायदा

जिस SUV के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वो वॉल्वो की एक्ससी40 ( Volvo XC40 ) है। आपको बता दें कि सुरक्षा के लिहाज से ये कार अपने सेगमेंट की अन्य कारों में सबसे आगे मानी जाती है। दरअसल यूरोपीयन न्यू कार असेस्टमेंट प्रोग्राम ( एनसीएपी क्रैश टेस्ट ) ( Ncap ) क्रैश टेस्ट में वॉल्वो एक्ससी40 को पैसेंजर सुरक्षा के मामले में 5-स्टार रेटिंग मिली है।

Tata Altroz और Hyundai Elite i20 में जानें कौन सी कार है आपके लिए परफेक्ट

यह सुनने में तो आम लगता है लेकिन कार में बैठे हुए लोगों के लिए ये किसी वरदान की तरह है क्योंकि ये टेस्ट साबित करता है कि एक्सीडेंट के दौरान ये कार बिल्कुल सुरक्षित रहेगी। क्रैश टेस्ट में शामिल हुई एक्ससी40 में सात एयरबैग, हिल स्टार्ट असिस्ट, डिसेंट कंट्रोल, अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, कोलिसन मिटिगेशन सपोर्ट, लैन कीपिंग एआईडी और पार्क पायलट समेत कई सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

Rolls Royce बनाती है दुनिया की सबसे महंगी SUV, जानिए किस भारतीय ने सबसे पहले खरीदी ये कार

यूरो एनसीएपी ने साल 2017 में मिड साइज एसयूवी एक्ससी60 पर भी क्रैश टेस्ट किया था, उस दौरान इसे 2017 की सबसे सुरक्षित कार का अवार्ड मिला था। इससे पहले एक्ससी90 को 2015 में सेगमेंट की सबसे बेहतर कार का अवार्ड दिया गया था। वोल्वो एक्ससी40 की बात करें तो इसके मुकाबले में मर्सिडीज़-बेंज जीएलए, ऑडी क्यू3 और बीएमडब्ल्यू एक्स1 है।