एग्जाम पैटर्न और सेंटर्स
गेट 2022 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। यह परीक्षा पूरी तरह से ऑब्जेक्टिव टाइप होगी। इसमें मल्टीपल चॉइस और न्यूमेरिकल सवाल पूछे जाएंगे। उल्लेखनीय है कि इस बार गेट 2022 में दो नए सब्जेक्ट पेपर लाए गए हैं - जियोमेट्रिक्स इंजीनियर्रिग (जीई) और नेवल आर्किटेक्चर एंड मरीन इंजीनियरिंग (एनएम)। इस बार कुल मिलाकर 29 सब्जेक्ट पेपर्स होंगे। गेट 2022 की परीक्षा 3 घंटे की होगी, जिसमें 100 अंक के कुल 65 सवाल पूछे जाएंगे। सभी सवाल एक और दो अंक के होंगे। गेट 2022 की परीक्षा देश के कई शहरों में आयोजित की जाएगी। इन एग्जाम सेंटर्स को 8 जोन में बांटा गया है। इनमें जोन 1 - आइआइएससी बेंगलुरु, जोन 2- आइआइटी बॉम्बे, जोन 3 - आइआइटी दिल्ली, जोन 4 - आइआइटी गुवाहाटी, जोन 5 - आइआइटी कानपुर, जोन 6 - आइआइटी खडग़पुर, जोन 7 - आइआइटी मद्रास और जोन 8 -आइआइटी रुड़की शामिल हैं। हालांकि, कोविड 19 की वजह से इस बार यह किसी भी अंतरराष्ट्रीय सेंटर पर आयोजित नहीं करवाई जाएगी।