5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साले की शादी, जीजा को नहीं बुलाते तो मुसीबत, बुलाया तो जान पर बन आई, साथ ले आया Coronavirus

साले की शादी में जीजा को बुलाने से जान पर बन आई (Saale Ki Shadi Me Pahucha Coronavirus Positive Jija) (Jamtara News) (Jharkhand News) (Chaibasa News) (Giridih News) (Coronavirus Cases In Jharkhand) (Trending News) (Latest Hindi News)...  

2 min read
Google source verification
साले की शादी, जीजा को नहीं बुलाते तो मुसीबत, बुलाया तो जान पर बन आई, साथ ले आया Coronavirus

file photo

जामताड़ा,चाइबासा: घर में कोई भी मांगलिक कार्य हो और जीजा जी को नहीं बुलाया जाए तो बात बिगड़ जाती है। लेकिन यहां साले की शादी में जीजा को बुलाने से जान पर बन आई। कोरोना टेस्ट कराने के बाद जीजा जी अपने परिवार समेत साले की शादी में पहुंच गए। रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन में हड़कंप मच गया। मरीज को खोजा गया तो पता चला वह साले की शादी में हिस्सा लेने के लिए ससुराल गया है। यह सुनकर सभी अधिकारी चौंक गए।

यह भी पढ़ें:Coronavirus ने चौपट किया काम-धंधा, युवक को हुई ऐसी बीमारी, घंटों तक रहने लगा खड़ा

जीजा अस्पताल में भर्ती...

यह घटना झारखंड के जामताड़ा जिले की है। नारायणपुर के रानीडीह गांव निवासी युवक की शुक्रवार को शादी थी। विवाह में शरीक होने के लिए गिरिडीह जिला निवासी दूल्हे का जीजा अपने परिवार समेत ससुराल पहुंच गया। उसे ढूंढते ढूंढते प्रशासन की टीम भी गांव में पहुंच गई। जैसे ही लोगों को बताया गया कि जीजा कोरोना संक्रमित है तो वहां हड़कंप मच गया। उसे उदलबनी स्थित कोरोना वायरस स्पेशल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें:पहले कुंवारी बताकर की शादी, फिर पैसे लेकर भागने लगी तीन बच्चों की मां, यूं खुली पोल

फीके तरीके से बारात की रवाना...

घर में कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से युवक की शादी पर भी संकट आ गया। लेकिन प्रशासन ने इसमें सहयोग किया। परिवार के सभी लोगों की जांच की गई। रात 9 बजे तक ट्रेनेट मशीन से जांच पूरी करने के बाद दूल्हे समेत पांच सदस्यों के साथ बारात ले जाने की अनुमति दी गई।

यह भी पढ़ें: हो इतना जज्बा, तब होगी प्यार की जीत, प्रेमी को पाने के लिए प्रेमिका ने उठाया बड़ा साहसी कदम

यूं हुई गफलत...

मिली जानकारी के अनुसार संक्रमित पाया गया युवक 19 जून को ही कोयंबटूर से गिरिडीह के महेशमुंडा गांव लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक का सैंपल लेकर जांच के लिए रांची स्थित रिम्स अस्पताल में भेज दिया था। 25 जून को उसकी कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट प्रशासन के पास पहुंच गई। बताया गया है कि युवक के मोबाइल नंबर लिखने में कोई गलती हो गई जिससे उससे संपर्क नहीं किया जा सका। इसी बीच वह साले की शादी में जामताड़ा आ गया। गिरिडीह प्रशासन ने जामताड़ा जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। अब उसके संपर्क में आए 14 लोग आए हैं।

यह भी पढ़ें:सुहागरात से पहले ही दूल्हे की Coronavirus से मौत, बड़ी संख्या में बाराती भी मिले पॉजिटिव

शादी की रौनक खत्म...

संक्रमित युवक के ससुराल को सील कर दिया गया है। यह कोरोना एपिक सेंटर बन गया है। इसके आसपास का 2 किलोमीटर का एरिया कंटेंमेंट जोन बनाया गया है। यह घटना होने की बाद शादी के घर में सन्नाटा सा पसर गया। दूल्हे के चेहरे की रौनक ही उतर गई। लेकिन विवाह की रम्स निभाने के लिए वह बिना मन के चार लोगों के साथ चल दिया।

झारखंड की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...