5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला की चाहत ‘सादगी वाला पति बन जाए मॉडल’, 15 साल की शादी टूटने की कगार पर…

चकाचौंध में फंस चुकी पत्नी को अब सादगी से जीवन जीने वाला वह पति पसंद नहीं है (Wife Wants Model Husband After Long Time Marriage) (Jharkhand News) (Ranchi News) (Chaibasa News) (husband wife relation) (husband wife fight)..

2 min read
Google source verification
महिला की चाहत 'सादगी वाला पति बन जाए मॉडल', 15 साल की शादी टूटने की कगार पर...

महिला की चाहत 'सादगी वाला पति बन जाए मॉडल', 15 साल की शादी टूटने की कगार पर...

चाईबासा, रांची: ''दिल की आवाज़ भी सुन, मेरे फ़साने पे न जा, मेरी नज़रों की तरफ़ देख ज़माने पे न जा' इन्हीं जज्बातों के साथ एक पति अपनी पत्नी से पहले जैसा प्यार मांगता है। लेकिन दिखावे की चकाचौंध में फंस चुकी पत्नी को अब सादगी से जीवन जीने वाला वह पति पसंद नहीं है, जिसके साथ वह पिछले पंद्रह साल से रह रही हैं।

यह भी पढ़ें:देश के लिए गोल करने वाले पैरों में मजदूरी की बेड़ियां, सरकार की नजरअंदाजी ने बढ़ाई मुश्किल

जी हां यह हकीकत है। यह कहानी झारखंड की राजधानी रांची में रहने वाले एक बेबस पति की। दरअसल हुआ यूं कि कुछ कर गुजरने के सपने आंखों में लेकर 20 साल पहले किशोर (बदला हुआ नाम) मुंगेर स्थित अपने गांव से रांची आया था। यहां एक साधारण सी नौकरी करने के बाद उसने खुद का काम शुरू किया। 2005 में उसने अदिति (बदला हुआ नाम) से शादी कर ली। दोनों खुशहाल जीवन जीने लगे। इसके बाद पंडरा में पत्नी के नाम पर जमीन लेकर किशोर ने मकान बना लिया और 2018 से उसमें रहने लगा।

यह भी पढ़ें:बिना पैंट के सड़क पर निकल गई Shilpa Shetty, लोगों ने जमकर उड़ाया था मजाक

यहां आने के बाद अब तक पति के कदम से कदम मिलाकर चलने वाली अदिति के हाव भाव कुछ बदलने लगे। नई सहेलियों के रहकर उसकी पूरी जीवनशैली ही बदल गई। अपनी पड़ोसन को देख उसने खुद को भी वैसे ही ढाल लिया। साड़ी के पल्लू में दुबकी रहने वाली अदिति अब जींस टॉप में दिखाई देने लगी। खुद तक था तब सही था। पर अब अदिति को अपने पति की सादगी आंखों में चुबने लगी।

यह भी पढ़ें:क्या सरोज खान के इलाज का खर्चा Salman Khan उठा रहे थे? बेटी सुकैन खान ने किया खुलासा

अदिति अपने पति को भी स्टाइलिश लुक लेने और मॉडल की तरह हमेशा सज—धजकर रहने को कहने लगीं। इसके पीछे उसका तर्क था कि पति की सादगी को लेकर उसकी सहेलियां उसका मजाक उड़ाती हैं। पर फर्श से अर्श पर पहुंचने वाला मेहनतकश किशोर कहा बदलने वाला था। इससे उन दोनों के बीच झगड़े होने लगे।

यह भी पढ़ें:शराब के नशे में Sub Inspector ने महिला को कार से कुचला, घटना CCTV में हुई कैद

बात बिगड़ी तो किशोर अपनी शादी को बचाने के लिए पत्नी को लेकर मध्यस्थता केंद्र पहुंचा। यहां भी अदिति ने कह डाला कि अब ऐसा सादगी वाला पति नहीं चलेगा इन्हें मॉडल होने ही पड़ेगा। नहीं तो यह अपना रास्ता खुद तय कर सकते हैं। परेशान किशोर अपना सिर पकड़कर बैठा रहा। वह कहने लगा कि शादी के इतने साल बाद अब बदलाव कैसे संभव है। सारी संपत्ति भी पत्नी के नाम है अब उम्र के इस मोड़ पर उसने परेशानी में डाल दिया है।

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करे...