डीडीयू जीआरपी कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए सीओ जीआरपी वाराणसी अनुभाग कुंवर प्रभात सिंह ने बताया कि एक युवक को चेकिंग के दौरान जीआरपी आरपीएफ की टीम ने पकड़ा है। जिसके बैग में ₹5368000 कैश बरामद हुआ है। युवक रुपए को लेकर वाराणसी से पश्चिम बंगाल जा रहा था। यह रुपया हवाला ज्वेलरी से जुड़ा हुआ रुपया है। युवक का नाम सुशांत मंडल है और वह पश्चिम बंगाल के मिदनापुर का निवासी है। इस मामले में इनकम टैक्स विभाग को सूचना दे दी गई है और आगे कि विधिक कार्रवाई की जा रही है।