1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

परीक्षा देने जा रहे ‘अखिलेश यादव’ से दबंगों ने की मारपीट, छीना स्कूल फीस का 3200 रुपया

अखिलेश यादव ने परिजनों के साथ बलूवा थाने पहुंचकर मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुट गई है।

2 min read
Google source verification
chn.jpg

अपने पिता के साथ बलुआ थाने पंहुचा घायल छात्र अखिलेश 


बलुआ थाना क्षेत्र के रानेपुर में स्कूल वाहन से परीक्षा देने जा रहे छात्र 17 वर्षीय अखिलेश यादव के स्कूली वाहन को कुछ बाइक सवार दबंगो ने ओवरटेक कर रोका और स्कूली वहां से अखिलेश यादव को खींचकर मुंह बांधे बदमाशो ने लाठी ,डंडे व पंच से मारपीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया । छात्र के बेहोश होने पर उसके जेब मे रखा फीस का 3200 रुपये भी लेकर फरार हो गये । परिजनों ने बलुआ थाने में तहरीर दी । पुलिस जांच पड़ताल में जुट गयी है ।


दरसअल, सेमरा गांव के रहने वाले अखिलेश यादव चहनियां रानेपुर स्थित सेन्ट जोसेफ विद्यालय में कक्षा 11 का छात्र है । मंगलवार को सुबह स्कूल के वाहन से परीक्षा देने जा रहा था । चहनियां चन्दौली मुख्य मार्ग पर बिसुनपूरा गांव के पास बाइक सवार 10 की संख्या में बदमाशों ने स्कूल वाहन को ओवरटेक कर अखिलेश यादव को स्कूल वाहन के अंदर से खींचकर लाठी,डंडे व लोहे के पंच से बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया ।

बेहोस होने तक छात्र को पीटते रहे बदमाश


बदमाश अखिलेश को तब तक पीटते रहे जब तक वह बेहोश हो गया । फीस देने के लिए जेब मे रखा 3200 रुपये भी अखिलेश से छीन लिए । आसपास के लोग जब तक पहुंचते बदमाश फरार हो गये । स्कूल ड्राइवर ने तत्काल विद्यालय प्रिंसिपल अनिल कुमार जोसेफ को सूचना दी । मौके पर पहुचकर प्रिंसिपल ने घायल छात्र को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल भेजा । परिजनों ने बलुआ थाने में तहरीर दे दी है ।

काफी दूर से स्कुल वाहन का पीछा कर रहे थे बदमाश


होश में आने के बाद छात्र अखिलेश यादव ने बताया कि बाइक सवार लक्ष्मणगढ़ गावं स्थित पम्प से ही पीछे लगे थे । किन्तु यह नही मालूम था कि मुझे ही मारने के लिए पीछे पड़े है । पुलिस पेट्रोल पम्प से लेकर विद्यालय तक पूछताछ करने में जुट गई । इस में बलुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि छात्र की तहरीर मिली है । मामले में जांच चल रही है ।

Story Loader