2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश की बदहाली के लिए कांग्रेस है जिम्मेदार,  भाजपा और पीएम मोदी जिम्मेदार नहीं 

केन्द्रीय मंत्री ने कहा- देश की बर्बादी के लिए गांधी परिवार है जिम्मेदार 
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashish Kumar Shukla

•

Updated: 28 Dec 2016, 6:05 PM IST

mahesh

mahesh

चंदौली. जिले में आयोजित भाजपा के कार्यक्रम में बोलते हुए केन्द्रीय मंत्री महेश शर्मा ने कांग्रेस और राहुल गांधी के खिलाफ जमकर हमला बोला। कार्यक्रम में बोलते हुए महेश शर्मा ने देश के बदहाली के लिए पूर्व कांग्रेस की सरकार और गांधी परिवार को जिम्मेदार बता दिया। महेश शर्मा ने कहा कि देश की जनता ने गांधी परिवार और कांग्रेस को बार-बार सत्ता दिया। पर इस परिवार ने देश को सिर्फ बदहाली दी।

कार्यक्रम में राहुल गांधी की खिल्ली उड़ाते हुए डॉ महेश शर्मा ने कहा- देश की बर्बादी के लिए गांधी परिवार जिम्मेदार है। महेश शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में एक बबुआ पैदा हुए हैं। झटका मार मारकर हाथ इधर उधर करते हैं।

कहा- अरे बबुआ जी तुम्हारे नाना ने भी इस देश पर राज किया।तुम्हारी दादी ने भी इस देश पर राज किया,और तुम्हारे पिताश्री ने भी इस देश पर राज किया। आज देश की दुर्गति है तो इसके जिम्मेदार तुम्हारा खानदान है, हम नहीं हैं , हमारे प्रधानमंत्री नहीं है।

कहा पीएम कर रहे हैं विकास
महेश शर्मा ने केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि केन्द्र की सरकार लोगों की भलाई के लिए काम कर रही है। कहा पीएम मोदी की योजनाओं से गरीबों को लाभ हो रहा है। और पीएम की सोच है कि देश के गरीबों का जीवन बेहतर हो सके और सरकार इसीलिए काम करने में लगी हुई है।