29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चंदौली
हत्यारा कर गया था एक गलती, मोबाइल ने खोला मर्डर का राज
Play video

हत्यारा कर गया था एक गलती, मोबाइल ने खोला मर्डर का राज

चंदौली पुलिस ने हत्यारोपी को जेल भेजा, शराब पिला कर की थी साथी की हत्या
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 22 May 2018, 6:00 PM IST

रिपोर्ट:-संतोष कुमार
चंदौली. हत्यारे की एक गलती ने उसे जेल के पीछे भेज दिया है। अपराध करने वाले हमेशा खुद को शातिर समझता है और अपराध करते समय कोई न कोई गलती कर जाता है जिससे वह पकड़ा जाता है। मंगलवार को चंदौली पुलिस ने ऐसे ही एक मर्डर केस का खुलासा किया है। शराब पिला कर अपने साथी की हत्या करने वाले को पुलिस ने मोबाइल के आधार पर पकड़ा।
यह भी पढ़े:-अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, इतने दिन में पहुंच सकता है मानसून

चंदौली के एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि 29 अप्रैल को अलीनगर थाना क्षेत्र के गोदना गांव समीप एक शव मिला था। शव काफी सड़ गया था जिससे उसकी शिनाख्त नहीं हो पा रही थी। शव के पास ऐसा कुछ नहीं मिला था जिससे पता चलता कि मृतक कौन है। इसके बाद पुलिस ने गायब लोगों की जानकारी जुटाना शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि शव मिलने मिर्जापुर के अदलाहट थाना क्षेत्र से गोविंद उर्फ अविनाश चौहान गायब है। पुलिस ने गायब युवक के परिजनों से सम्पर्क कर शव के कपड़े दिखाये तो उसकी पहचान गोविंद के रुप में हुई। परिजनों ने बताया कि गोविंद को अंतिम बार पंकज चौहान के साथ देखा गया है। इसी बीच पुलिस को मृतक को मोबाइल भी मिल गया जो बेचा गया था। पुलिस ने शक के आधार पर पंकज चौहान को पकड़ा और पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में पंकज चौहान ने बताया कि मृतक और वह वाहन चोर है। बाइक चुरा कर बेचते हैं। कई बार बाइक चुरा करे बेचने से जो रकम मिली थी उसका बंटवार सही ढंग से नहीं किया गया था। मृतक गोविंद हमेशा ही अधिक रुपये रख लेता था इसी बात से नाराज होकर पंकज ने पहले गोविंद को जमकर शराब पिलायी। गोविंद जब नशे में धुत्त हो गया तो सिर पर पत्थर मार कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पुआल से छिपा दिया। चंदौली एसपी संतोष कुमार सिंह ने कहा कि हत्यारोपी को जेल भेज दिया गया है और मृतक को मोबाइल भी बरामद हो चुका है।
यह भी पढ़े:-वर्षों बाद गंगा दशहरा में बन रहा खास संयोग, पितरों के लिए लगायी गयी डुबकी बदल देगी भाग्य

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश