1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शराब के ठेके पर महिलाओं का बवाल, जानिए क्यों 14 रुपए के लिए हुई थी युवक की हत्या

Chandauli: चंदौली के अलीनगर थानाक्षेत्र के पटपरा गांव में शराब की दुकान पर महिलाओं और युवाओं ने प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
chandauli.jpg

चंदौली जिले में शराब की दुकान को बंद करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया है। कई दर्जन महिलाएं शराब की दुकान पर पहुंच गई। दुकान का ताला तोड़कर जमकर तोड़फोड़ की। शराब की पेटियों के उठा-उठा कर जमीन पर फेंक दिया। सैकड़ों बोतल शराब को नष्ट कर दिया।

तोड़फोड़ के बाद मुगलसराय-चहनिया मार्ग जाम कर नारेबाजी करने लगे। 3 फरवरी को चखना के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दिया था। इस पर आक्रोशित ग्रामीण और महिलाएं शराब की दुकान बंद कराने की मांग कर रहे हैं। 2 घंटे बाद पहुंची पुलिस की टीम ने समझाकर मामला शांत कराया।

लोग छोटे बच्चों को पिलाते हैं शराब
यह मामला पटपरा गांव के शुक्रवार दोपहर का है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में शराब की दुकान होने से लोग छोटे-छोटे बच्चों को शराब पिलाने के लिए भी लेते हैं। इससे उनके ऊपर खराब असर पड़ रहा है। साथ ही शराब पीकर लोग आपस में मारपीट भी कर लेते हैं।

यह भी पढ़ें: पिता के साथ स्कूल जा रही छात्रा को छेड़ा और कहा, बेटी की शादी मुझसे करा दो वरना…

इस मामले में एक ग्रामीण ने बताया, “शराब की दुकान पर गांव की आबादी से सटे होने के कारण भीड़ जमा होती है। इस कारण यहां कई बार विवाद भी हो चुका है। पिछले 6 महीने में शराब की वजह से विवाद में 3 लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन फिर भी यहां से दुकान को हटाया नहीं गया।

चखने के 14 रुपए के लिए हुई थी युवक की हत्या
अलीनगर थाने के पटपरा गांव में तीन फरवरी की रात शराब ठेके के समीप चखने के 14 रुपये के लिए गांव के मिंटू चौहान की पीटकर हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने महिला सहित तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर दो को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि दुकान पर बैठे नशे में धुत लोगों के साथ दुकानदार ने मिंटू की सरिया से पिटाई कर दी।

Story Loader