
चंदौली में युवक की पीट-पीटकर हत्या
चंदौली। बबुरी थानाक्षेत्र के दिघवट गांव में रविवार की रात हुई मारपीट में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटना के बाद परिजनों की तहरीर पर एक्टिव हुई पुलिस ने घटना में शामिल 8 नामजद में से 5 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। रविवार देर रात आपसी कहासुनी के बाद चली लाठी में प्रवीन्दर यादव पुत्र राजकुमार यादव (19) गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
दो पक्षों की कहासुनी में पीट-पीटकर मार डाला
इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात बबुरी थानाक्षेत्र के दिघवट गांव में दो पक्षों में हुई कहासुनी आपसी विवाद में बदल गई। इस विवाद में जमकर लाठी डंडे चले। इसमें गंभीर रूप से घायल प्रवीन्दर यादव पुत्र राजकुमार यादव (19) की इलाज के दौरान मौत हो गई।
8 नामजद पर मुकदमा दर्ज, 5 गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक सदर विनय कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में मृतक के पिता ने 8 नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। इसपर पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों राम आसरे पुत्र रामधन (इलाजरत), अनिल पुत्र रामआसरे, दीपक पुत्र मुन्ना, पप्पू पुत्र दूरदेशी और राम बोदल पुत्र बलवंत को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को संबंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है और बाकी बचे अभियुक्तों बहुत जल्द पकड़ लिया जाएगा।
Published on:
13 Nov 2023 02:36 pm

बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
