2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli Zila Panchayat President Result: सपा की चंदौली में शर्मनाक हार, 15 सदस्य जीते लेकिन वोट सिर्फ 5 ने दिया, बीजेपी जीती

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भतीजे तेज नारायण यादव को जिताने के लिये पूर्व सपा सांसद रामकिशुन यादव जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर गिर पड़े थे। इसका वीडियो जमकर वायरल हुआ।

2 min read
Google source verification
chandauli zila panchayat president election

चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव रिजल्ट

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

चंदौली. समाजवादी पार्टी के पास जादुई आंकड़ा भी था। प्रत्याशी भतीजे को जिताने के लिये सपा के पूर्व सांसद अपनी पार्टी के जिला पंचायत सदस्यों के पैरों पर भी गिरे उन्हें साहब-साहब कहते रहे। पर जब वोट पड़े तो यह सब कुछ तक पड़ गए। पर भाजपा के दांव के आगे ये सब काम नहीं आया। 35 जिला पंचायत सदस्यों में से 30 ने भाजपा के पक्ष में वोट किया और भाजपा ने इतिहास रचते हुए चुनाव लड़कर पहली बार चंदौली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पर कब्जा जमा लिया। दूसरी तरफ 15 सदस्यों के जीतने के बावजूद सपा को सिर्फ 5 वोट ही मिले।


भाजपा के दांव से चित हुई सपा

चंदौली में जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के नतीजों से सपा गदगद थी। सपा का कहना था कि उनके 15 सदस्य जीते हैं। इसे अलावा कर्इ सदस्यों के सपा के सम्पर्क में होने का दावा भी किया था। 35 सीटों वाली जिला पंचायत में 15 का जादुई आंकड़ा लेकर सपा जीत के प्रति आश्वस्त थी। लेकिन जीत का स्वाद चखने को बेकरार भाजपा के दांव से सपा चित हो गई। दूसरे सदस्यों का समर्थन तो क्या अपना कुनबा भी सपा नहीं संभाल पाई।


भतीजे के लिये सदस्यों के पैरों पर गिरे पूर्व सांसद

जीत का दावा कर रही सपा को मतदान के ठीक पहले समझ आ गया कि वो भाजपा के दांव में फंस चुकी है। खबर आई कि सपा के 15 में से पांच सदस्य लापता हो गए। वोटिंग के कुछ पहले इस तरह के घटनाक्रम हुए कि अपने भतीजे सपा प्रत्याशी तेज नारायण यादव को जिताने के लिये पूर्व सांसद जिला पंचायत सदस्यों के पैरों में गिर गए और उनसे समर्थन के लिये गिड़गिड़ाए। इसका वीडियो भी वायरल हुआ। पर यह काम नहीं आया और सुबह जब वोटिंग हुई तो 15 सदस्यों वाली सपा को सिर्फ 5 वोट मिले।


कड़ी सुरक्षा में हुआ मतदान

सबसे पहले भाजपा प्रत्याशी दीनानाथ शर्मा और फिर सपा प्रत्याशी तेज नारायण यादव पहुंचे। कलेक्ट्रेट पहुंचे। डीएम संजीव सिंह आैर एसपी कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। 12 बजे सपा के जिला पंचायत सदस्य एक्टिव हुए तो दोपहर एक बजे भाजपा के सदस्य पहुंचे। तीन बजे मतदान खत्म हुआ और वोट गिने गए। भाजपाके दीनानाथ शर्मा को 30 वोट जबकि सपा के तेज नारायण यादव को महज 5 वोट मिले। जिलाधिकारी संजीव सिंह ने उन्हें प्रमाण पत्र दिया।


प्रतिबंध के बावजूद निकला जुलूस

कलेट्रेट से प्रमाणपत्र मिलते ही नवनिर्वाचित भाजपाई जीत के जश्न में डूब गए। कलेक्ट्रेट से बाहर निकले सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने दीनानाथ शर्मा को फूल-मालाओं से लाद दिया और पैदल ही भाजपा कार्यालय के तरफ चल पड़े। इस दौरान जमकर नारेबाजी हुई। हालांकि शासन द्वारा जुलूस निकाला प्रतिबंधित था बावजूद इसके भाजपा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह, भाजपा अध्यक्ष अभिमन्यु सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में विजय जुलूस कलेक्ट्रेट से पैदल ही भाजपा जिला कार्यालय पहुंचा।


आम आदमी को बनाया अध्यक्ष

नवनिर्वाचित भाजपा जिला पंचायत अध्यक्ष ने इस जीत का श्रेय भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थको को दिया। यही नहीं उन्होंने भाजपा की सराहना करते हुए कहा कि जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा पद के लिए आम आदमी को भाजपा ने टिकट देकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनाया। उन्होंने कहा कि उनका जोर विकास की तरफ होगा और वह विकास के लिए काम करेंगे।

By Santosh Jaiswal

Story Loader