1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandauli news: पूर्व सपा विधायक ने कहा, 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी एक बार फिर ट्रॉमा सेंटर के नाम पर जनता को छलने ठगने का रच रही षड्यंत्र

चंदौली के महेवां में प्रस्तावित ट्रॉमा सेंटर का जिन्न एक बार फिर 2024 लोकसभा चुनाव से पहले बाहर निकल आया है। जिसको लेकर सैयदराजा के पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू ने चंदौली के सांसद और बीजेपी पर जनता को छलने का आरोप लगाया है।

3 min read
Google source verification
chn_02_3.jpg

,,महेवा गांव स्थित ट्रामा सेंटर निर्माण स्थल पहुंचे पूर्व सपा विधायक मनोज सिंह डब्ल्यू

नौ साल चंदौली बदहाल अभियान के चौथे दिन सपा के पूर्व विधायक और दिग्गज नेता मनोज सिंह डब्लू शनिवार को जनपद के महेवा में प्रस्तावित ट्रामा सेंटर निर्माण स्थल का जायजा लिया। इस दौरान पूर्व सपा विधायक ने एक बार फिर बीजेपी और बीजेपी के जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधा। पूर्व सपा विधायक ने कहा कि 08 दिसंबर 2018 में ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के लिए करोड़ों रूपये खर्च कर शिलान्याश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव गुजर जाने के बाद ट्रॉमा सेंटर निर्माण स्थल पर एक ईंट तक नहीं रखी गयी। पूरे के पूरे पांच साल बीत गए और 2024 में फिर से लोकसभा चुनाव है। एक बार फिर ट्रामा सेंटर चंदौली के जिन्न को बोतल से बाहर निकाला गया है। ताकि फिर ट्रॉमा सेंटर के नाम पर बीजेपी वोट की राजनीती कर सके।

जून 2020 में बनकर तैयार होने वाले ट्रॉमा सेंटर की नहीं बन पाई अब तक बाउंड्रीवाल


मनोज सिंह डब्ल्यू ने कहा कि प्रेसवार्ता के जरिए जानकारी दी गई है कि 14 करोड़ पांच लाख की लागत से ट्रामा सेंटर बनेगा। लेकिन वास्तव में यहां कोई ट्रॉमा सेंटर नहीं बनने वाला है। यह सब कुछ एक बार फिर बीजेपी द्वारा जनता को छलने और ठगने का षड्यंत्र मात्र है। जिसे जनता को समझने की जरूरत है। 2018 में ट्रामा सेंटर चंदौली के निर्माण की बात जोर शोर से भाजपाइयों ने उठाया और महेवा में करोड़ों का मंच सजाकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री की मौजूदगी में स्थानीय सांसद और विधायकों ने मंच से बड़ी बड़ी और लच्छेदार बातें कही। लेकिन पांच साल के लम्बे कार्यकाल में उनकी एक भी बात पूरी नहीं हो सकी। स्थिति यह है कि जिस ट्रामा सेंटर को जून 2020 में बनकर तैयार हो जाना चाहिए इन नेताओं की लापरवाही, उदासीनता के कारण आज तक ट्रामा सेंटर की बाउंड्री का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है।

कुम्भकर्णी निद्रा में सोये बीजेपी नेताओं को लोकसभा चुनाव आते ही आयी ट्रॉमा सेंटर की याद


पूर्व विधायक ने कहा कि पहले छह बेड जनरल और चार बेड सर्जिकल वाले ट्रॉमा सेंटर की लागत 312.95 लाख रखी गई थी। लेकिन शिलान्यास के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी लागत बढ़ाकर दस करोड़ कर दी। इसमें यहां सौ बेड जनरल और 30 बेड आईसीयू के साथ इमरजेंसी, एक्स रे, सीटी स्कैन, अल्ट्रासांउड आदि की व्यवस्था करनी थी। 18 महीने में जून 2020 तक कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को इसका काम पूरा करना था। लेकिन अभी तक बाउंड्री का काम भी पुराणाही हुआ। एक बार फिर 2024 में लोकसभा चुनाव होना है। पूरे पांच सालों तक कुंभकर्णी नींद में सोए भाजपा के नेताओं को ट्रामा सेंटर की याद आयी है। हालांकि ट्रामा सेंटर का निर्माण इनकी मंशा में है ही नहीं। यदि होती तो आज शिलापट्ट की जगह ट्रामा सेंटर की बुलंद इमारत खड़ी होती। मनोज सिंह डब्ल्यू ने आमजन से आह्वान किया कि झूठ, फरेब और छलावा करने वाले ऐसे जनप्रतिनिधियों से सतर्क रहें और चुनाव के के दौरान उन्हें करारा जवाब दें।

Story Loader