
कोतवाली मुग़लसराय, जनपद चंदौली
मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पथरा स्थित इंटर कॉलेज में कक्षा 12 की छात्रा है। मुग़लसराय कोतवाली के वेस्टर्न बाजार निवासी प्रदीप अग्रहरी नामक युवक आए दिन छात्रा को परेशान करता है। बुधवार को छात्रा साईकिल से सामान लेने बाजार जा रही थी कि रास्ते में प्रदीप ने छात्रा को दबोच लिया। छात्रा के शोर मचाने पर उसे देख लेने की धमकी देते हुए छोड़ दिया। घटना की सूचना देने युवती अपने पिता के साथ मुग़लसराय कोतवाली पहुंची। तब पुलिस ने कार्रवाई करने का आश्वासन देकर घर जाने के लिए बोला।
छात्रा का आरोप शोहदा दे रहा है बार बार धमकी
बुधवार को पीड़िता ने अपने पिता संग पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के यहां पहुंच न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मुग़लसराय कोतवाली पुलिस से मिलने के लिए कहा। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को पीड़िता को कूड़ा बाजार पुलिस चौकी भेज दिया। जहां चौकी प्रभारी राजकुमार शुक्ला ने बकरीद त्योहार का हवाला देकर पीड़िता को फिर किसी दिन आने के लिए कहा। वहीं पीड़ित छात्रा के पिता का कहना है कि आरोपी युवक उनके परिवार को लगातार धमकियां दे रहा जा हैं। इस बाबत कूड़ा बाजार चौंकी इंचार्ज राजकुमार शुक्ल ने बताया कि मामले की जांच की जा रहीं हैं। छात्रा के परिजनों ने एसपी सी मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
Published on:
30 Jun 2023, 7:51 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.