31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandauli news: बकरीद पर मां बना रही थी बच्चों के लिए सेवई, अचानक हुआ विस्फोट और मच गयी चीख पुकार

चंदौली के नक्सल प्रभावित सोनवार गावं में सेवई बनाते समय एलपीजी सिलेंडर में विस्फोट होने से महिला सहित सात बच्चे झुलस गए। जिसमे दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 29 Jun 2023, 11:22 PM IST

chn_naugad_03.jpg

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़

चकरघट्टा थाना क्षेत्र के सोनवार गांव में बकरीद पर दोपहर में सेवई बनाते समय रसोई गैस सिलेंडर फटने से लगी आग में मासूम समेत आठ लोग झुलस कर घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को नजदीक के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर पर सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ में भर्ती कराया गया। जहां दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।

सिलेंडर विस्फोट के बाद लगी आग में मां समेत सात बच्चे झुलसे


जानकारी के अनुसार सोनवार गावं के इबादत अली की पत्नी 27 वर्षीय नजमा बकरीद के पर्व को लेकर मेहमानों के लिए सेंवई बना रही थी। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गैस सिलेंडर फट गया। जिसमे सेवी बना रही नजमा आग से झुलसकर गंभीर रूप से घायल हो गई। धमाका इतना तेज था कि मकान की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। आवाज सुनकर घर के अंदर टीवी देख रहे बच्चे रसोई घर के अंदर पहुंचे तो आग की लपटों की चपेट में आकर रजिया (11), अमिर अहमद (7), साफिया (9), असजद रजा (5), अहमद रजा (4) अलअशरफी (4) समीर (8) झुलस गए।

मां और बेटे की हालत गंभीर जिला अस्पताल रेफर


बच्चों की चीख पुकार सुनकर परिजन और आस पड़ोस मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को घर से बाहर निकाल कर गावं के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद हालत बिगड़ने पर 108 एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगढ़ लाया गया। जहां पर 50 फीसदी से अधिक झुलसे नजमा और समीर की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष चकरघट्टा राजेश कुमार ने बताया कि खाना बनाते समय सिलेंडर फटने से हादसा हुआ है। सभी घायलों का सीएचसी नौगढ़ में इलाज चल रहा है।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश