30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chandauli news: गाज़ीपुर के मां कामख्या धाम से दर्शन कर लौट रहा था शिवमंगल, रास्ते में हुआ कुछ ऐसा की बुझ गया इकलौता चिराग

चंदौली के धमिना गावं के पास सैयदराजा ज़मानिया मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर मोपेड सवार एक युवक की मौत हो गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Santosh Kumar

•

Updated: 29 Jun 2023, 10:11 PM IST

chn_01.jpg

,,घटना पर पड़ा शिवमंगल का शव और क्षतिग्रस्त मोपेड

कंदवा थाना क्षेत्र के धमिना के पास सैयदराजा जामानिया मार्ग पर गुरुवार को ट्रक की चपेट में आने से मोपेड सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भीज ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाई में जुट गयी। वही घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। युवक के मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया ।

ट्रक के टक्कर से मौके पर ही हो गयी शिवमंगल की मौत


जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली के आजाद नगर निवासी 25 वर्षीय शिवमंगल केशरी अपने मोपेड से गाज़ीपुर जिले के गहमर में स्थित मां कामाख्या धाम दर्शन करने गये थे। दर्शन के बाद शिवमंगल अपने मोपेड से ज़मानिया सैयदराजा मार्ग से घर वापस लौट रहे थे। शिवमंगल जैसे ही कंदवा थाना क्षेत्र के धमिना गांव के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने शिवमंगल के मोपेड में टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही शिवमंगल की मौत हो गयी। राहगीरों ने घटना की सूचना कंदवा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। हालांकि कंदवा पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

बुढ़ापे में छीन गया मां बाप का इकलौता सहारा


शिवमंगल के परिवार को जैसे ही उसकी सड़क दुर्घटना में मौत की खबर मिली परिजनों में कोहराम मच गयी। शिवमंगल केशरी अपने माता पिता की इकलौती संतान था। इकलौते बेटे की मौत से मृतक शिवमंगल के पिता सत्यनारायण केशरी और माता दुर्गावती देवी का बुढ़ापे का सहारा छीन गया।शिवमंगल की शादी एक वर्ष पूर्व नेहा केशरी से हुई थी। मृतक की पत्नी और बेटे का रो रो का बुरा हाल रहा। कंदवा थाना प्रभारी बिनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही ।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश