
,डीडीयू नगर बाजार
डीडीयू नगर में पीडब्ल्यूडी विभाग ने दस दुकान मालिकों को दुकानें को खाली करने का नोटिस जारी किया है। विभाग ने इसके लिए दुकानदारों को 15 दिन का समय दिया है। इसके बाद दुकान न खाली करने पर उन दुकानों को जेसीबी से गिराने की चेतावनी दी है। नोटिस के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। वही दुकान मालिकों का कहना है कि पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मात्र चार लोगों को ही नोटिस जारी किया गया है।
पीडब्ल्यूडी न दुकानदारों को दिया 15 का अल्टीमेटम
जानकारी के अनुसार पं दीनदयाल उपाध्याय नगर से लेकर पड़ाव चौराहे तक लगभग 328.26 करोड़ रुपये से जीटी रोड को सिक्स लेन तब्दील करने का कार्य तेजी से चल रहा है। जिसको लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क के किनारे पीडब्ल्यूडी की जमीन पर किए गए सभी अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया तेज कर दिया है। वहीं पीडब्ल्यूडी विभाग का कहना है कि सभी दुकानदारों को नोटिस भेजा गया था। कई लोगों ने नोटिस रिसीव नहीं किया तब उन्हें डाक से भेज दिया गया है।
Updated on:
30 Jun 2023, 8:36 AM IST
Published on:
30 Jun 2023, 8:36 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.