चंदौली

यूपी पुलिस के सिपाही ने सर्विस राइफल से खुद को उड़ाया, बैरक के पीछे की आत्महत्या

.

less than 1 minute read
यूपी पुलिस

चंदौली. यूपी पुलिस के एक आरक्षी ने अपनी सरकारी राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामला चंदौली जिले की मुगलसराय कोतवाली का है। पुलिस घटना की जांच में जुट गयी है।

बताया गया है कि बांदा जिले के गिरवा थाना क्षेत्र के सहेवा गांव निवासी यूपी पुलिस का आरक्षी आशुतोष मिश्रा मुगलसराय कोतवाली में मुंशी के पद पर तैनात था। मंगलवार की अल सुबह करीब पांच बजे उसने इंसास राइफल से खुद को गोली से उड़ा लिया। गोली की आवाज सुनकर वहां हड़कम्प मच गया। तत्काल इसकी जानकारी आला अधिकारियों को दी गयी।

मौके पर सहायक पुलिस अधीक्षक और सीओ सदर समेत फॉरेंसिक टीम पहुंच गयी और वहां छानबीन शुरू कर दी। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना मिलते ही वो मुगलसराय के लिये रवाना हो गए। पुलिस के मुताबिक मृतक के पर्स से पांच हजार 600 रुपये और एक लड़की का मोबाइल नंबर मिला है। पुलिस मृतक सिपाही का कॉल डिटेल और व्हाट्सऐप चैट खंगालने में जुटी है।

By Santosh Jaiswal

Published on:
19 Feb 2020 11:12 am
Also Read
View All

अगली खबर