5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छात्रा के साथ दुष्कर्म कर दबंगो ने वीडियो किया वायरल, पीड़िता की तहरीर पर एक आरोपी गिरफ्तार

चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में इंटर की दलित छात्रा से रेप का विडिओ वायरल होने से सनसनी फैल गयी | मामले में पीड़ित छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है | जबकि दो फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस लगी हुई है |

2 min read
Google source verification
chakiya_2.jpg

चंदौली में यूवती के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का विडीओ सोशल मिडिया मे वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस ने पिड़ित के तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे के कार्यवाही में जुट गयी है ।


दिसम्बर 2022 में हुई थी दुष्कर्म की घटना


चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दलित छात्रा के साथ दुसरे गांव के अधेड़ द्वारा दुष्कर्म करने का विडीओ सोशल मिडिया पर विडिओ वायरल हो गया। मामले मे पीड़ित ने गुरुवार को पुलिस को तहरीर दी | तहरीर में पीड़िता ने बताया है की बताया कि 17 दिसंबर 2022 को स्कूल जाते समय बीच रास्ते मे चकिया कोतवाली के बरहुआ गावं निवासी मुख्य आरोपी बंश नारायण दुबे ने अपने दो साथियों के साथ डरा धमका कर उसको बाइक पर बैठा लिया |

पीड़िता ने पुलिस को लिखकर दिया पूरा घटना क्रम


पीड़िता की तहरीर के मुताबिक मुख्य आरोपी अपने दोनों साथियो के साथ उसको एक कमरे मे ले गए । जहां दबाव बनाकर तीनो लोगो ने उसके साथ दुष्कर्म किया |


आरोपियों ने पीड़िता का चोरी छुपे विडीओ बना लिया। पीड़ित युवती घर पहुंची और परिजनों से आप बीती बताई । दबंग दुष्कर्मीयों द्वारा धमकी दिए जाने को लेकर परिजन डरे हुए थे। लेकिन तीन दिन पूर्व आरोपियों ने दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। जिस पर पीड़िता अपने परिजनों के साथ चकिया थाने पहुंची और एक आरोपी के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दिया।

चकिया सीओ ने दी मुख्य आरोपी के गिरफ्तारी की जानकारी


दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे मे हड़कंप मच गया। पुलिस ने आनन-फानन में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी बंश नारायण दुबे को गिरफ्तार कर लिया।


इस मामले को लेकर चकिया सीओ रघुराज ने बताया कि एक महिला द्वारा सूचना दी गयी कि दिसंबर महीने में उनके साथ दुष्कर्म किया गया। तत्काल सूचना के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है । महिला का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। आगे की अन्य विधिक कार्यवाई प्रचलित है।