
पुलिस की गिरफ्त में एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी का आरोपी
चकिया कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पचवनिया गांव के पुलिया के पास से मैजीक वाहन पर लदे चोरी के 41 अदद गैस सिलेंडर के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को पकड़ कर थाने ले आई। जहां विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया। पकड़ा गया आरोपी प्रमोद प्रजापति मुग़लसराय कोतवाली के जलीलपुर इलाके का निवासी बताया गया है।
09 जून को हरी गैस एजेंसी से सिलेंडर लदे मैजिक को लेकर भागा था आरोपी
जानकारी के अनुसार चकिया कोतवाली के रामपुर कलां के हरी गैस एजेंसी के मालिक ने चकिया पुलिस को सूचना दिया कि मैजिक वाहन पर लदा 41 गैस सिलेंडर लेकर एक युवक मजिक समेत फरार हो गया है। जिस पर पुलिस ने कार्यवाई करते हुए आरोपी युवक को मैजिक वाहन पर लदे एलपीजी गैस सिलेंडर के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रमोद से पूछताछ की तो आरोपी प्रमोद ने बताया कि 9 जून शनिवार की रात रामपुर कला गांव के पास हरि गैस सर्विसेज एजेंसी से मैजिक वाहन पर लदा एचपी कंपनी के 41 खाली एलपीजी गैस सिलेंडर चोरी करके भाग गया था। प्रमोद सिलेंडर को कबाड़ में ले जाकर सस्ते दामों में बेचने जा रहा था।इस दौरान आरोपी प्रमोद मैजिक वाहन समेत पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
10 जून को भी पुलिस ने मैजिक वाहन और 39 सिलेंडर के साथ दो को किया था गिरफ्तार
10 जून को भी चकिया कोतवाली ने मुखबिर की सूचना पर हरी गैस एजेंसी से मैजिक वाहन पर लदे 39 एचपी कंपनी के खाली 39 एलपीजी सिलेंडर लेकर भागते समय ग्रामीणों के सहयोग से मैजिक वाहन संख्या UP65JT5688 से रजनीकान्त पासवान उर्फ पिन्टू और बृजेश सैनी निवासी जफरपुरा थाना जमालपुर जनपद मिर्जापुर को गिरफ्तार किया था। जिनके द्वारा वाहन पर से चोरी किये गये घरेलू गैस सिलेण्डर बरामद किये गये । जिसके आधार पर चकिया कोतवाली में धारा 380/457/411 भादवि का मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा गया था ।
Published on:
11 Jun 2023 10:31 pm
बड़ी खबरें
View Allचंदौली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
