1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अपने से बड़ी महिला से हुआ प्यार, 4 साल तक दोनों मिलते रहे, महिला थानाध्यक्ष ने किया फैसला जाे सबकाे मानना पड़ा

प्रेमी से उम्र में बड़ी शादीशुदा प्रेमिका की थाने में कराई गई शादी, देखता रह गया पति कोविड प्रोटोकाल उलग्घन में महिला थानाध्यक्ष सहित पन्द्रह लोगों का कटा सम्मन शुल्क

less than 1 minute read
Google source verification
Love

लव

चंदौली. यूपी के चंदौली जिले में एक अलग ही प्रेम कहानी सामने आयी है। यहां एक युवक को अपने से बड़ी उम्र की एक शादी शुदा महिला से प्यार हो गया। दोनों मिलते रहे और चार साल तक उनका प्यार परवान चढ़ता रहा। बीस बीच घरवालो को पता चला तो इसका विरोध भी हुआ और दोनों परिवारों में खूब अनबन हुई। फिर आखिरकार मामला पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद महिला थानाध्यक्ष ने बड़ी ही समझदारी के साथ इस प्रेम प्रसंग के प्रकरण का दी एंड किया।

चंदौली जिले की मुगलसराय थानान्तर्गत गोधना गांव के एक युवक को दुलहीपुर क्षेत्र की अपने से बड़ी उम्र की एक शादी शुदा महिला से प्यार हो गया। गोधना में महिला का ननिहाल था और यहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं जो प्यार में बदल गईं। इसका पता जब दोनों के परिवार वालों को लगा तो खूब हंगामा हुआ और दोनों परिवारों में अनबन भी चली। पर प्रेमी और प्रेमकिा दोनों एक दूसरे का साथ छोड़ने को राजी नहीं थे। धीरे-धीरे चार साल बीत गए। आखिरकार मामला पुलिस के पास पहुंचा। महिला थाना की थानाध्यक्ष शशि सिंह ने दोनों की प्रेम कहानी का सुखद अंत कराया। दोनों परिवारों को राजी करके दोनों की शादी करा दी गई। यह शादी थाने में बने मंदिर में ही वर और वधु पक्ष के लोगों व पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में हुआ।

हालांकि यह शुभ काम करने के चक्कर में महिला थानाध्यक्ष को भी लेने के देने पड़ गए। उनके खिलाफ इस आयोजन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किये जाने पर उनका चालान कर दिया गया। अलीनगर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने सभी के खिलाफ सम्मन शुल्क काटा, जो इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

By Santosh Jaiswal

Story Loader