4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैप्टन अमरिन्दर सिंह की मार्मिक अपील-बैसाखी पर घर में रहें, कोरोना के खात्मे की 11 बजे अरदास करें

पंजाब के मुख्यमंत्री ने कहा- 13 अप्रैल को पूर्वाह्न 11 बजे अपने घरों में अकाल पुरुष के आगे महामारी के खात्मे के लिए अरदास की जाए

3 min read
Google source verification
Captain amarinder singh

Captain amarinder singh

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने बैसाखी के पर्व पर पंजाब निवासियों से मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा- अपने बच्चों और आने वाली पीढिय़ों की सुरक्षा के लिए बैसाखी के पवित्र दिवस पर 13 अप्रैल को प्रात:काल 11 बजे अपने-अपने घरों से जानलेवा दुश्मन कोविड -19 पर राज्य की जीत के लिए अकाल पुरुष के आगे अरदास करने की अपील की है।

घरों में रहना जरूरी

बैसाखी के त्योहार की पूर्व संध्या पर पंजाब के लोगों के नाम एक संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोनावायरस की महामारी के मद्देनजऱ इस बार की बैसाखी पहले की अपेक्षा अलग है। इस कारण लोग विशाल भीड़ के रूप में रिवायती जोशो-खरोश से इस त्योहार को मनाने के लिए बाहर नहीं निकल सकते। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सभी का अपने घरों में रहना बहुत ज़रूरी है। बैसाखी के पवित्र दिवस को राज्य से कोविड -19 के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए अरदास करके मनाया जाये।

एकत्रित न हों

मुख्यमंत्री ने अपील करते हुये कहा, ‘आओ हम सभी वाहेगुरू के आगे अरदास करें कि हम और हमारे पंजाब को चढ़दी कला में रखे और हमारे लोग सुरक्षित और सदा खुश रहें। ’ उन्होंने कहा कि यह अपील श्री अकाल तख्त साहिब और शिरोमणि कमेटी की तरफ से भी लोगों को की गई है कि वह इस साल बैसाखी मनाने के लिए इकठ्ठा या बाहर न हों।

धन्यवाद दिया

इस आशा पर विश्वास करते हुए कि पंजाब इस महामारी पर जीत प्राप्त करेगा, कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने लोगों से अपील की कि वह इस लड़ाई के खि़लाफ़ अपना फजऱ् निभाएं जिस तरह लाखों कर्मचारी उनको सुरक्षित और सेहतमंद रखने के लिए आगे होकर डटे हुए हैं। उन्होंने डाक्टरों, नर्सों, पैरा मेडिकल स्टाफ और अन्य स्वास्थ्य, सफ़ाई कर्मचारियों, पुलिस, राजस्व विभाग, धार्मिक संस्थाओं, एन.जी.ओज़ समेत इस संकट में संघर्ष कर रहे हरेक व्यक्ति का धन्यवाद किया जो अपनी जान जोखिम में डाल कर फ्रंटलाईन पर काम कर रहे हैं। उन्होंने एस.एस.पीज और डी.सीज का भी धन्यवाद किया जो सारी स्थिति का प्रबंधन पूरी कार्यकुशलता से कर रहे हैं। उन पर विश्वास ज़ाहिर करते हुये कहा कि वह आने वाले दिनों में भी पंजाब और लोगों के हितों की रक्षा के लिए इसी तरह तनदेही और लगन से काम करते रहेंगे।

आंकड़े डरावने हैं

विश्वव्यापी कोविड संकट की तरफ इशारा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती लॉकडाऊन और कर्फ्यू के कारण पंजाब और भारत की स्थिति तुलनात्मक तौर पर बेहतर है। उन्होंने कहा कि हर किसी को हो रही परेशानी और निराशा के बावजूद इन सख्त और मुश्किल उपायों को जारी रखना महत्वपूर्ण था। ऐसी सख्त बंदिशों को जारी रखने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये उन्होंने कहा कि विभिन्न अध्ययनों /अनुसंधान पत्रों /मॉडलों /माहिरों की राय में यही कहा गया है कि अगर लॉकडाउन को आने वाले दिनों में लागू नहीं रखते तो स्थिति कंट्रोल से बाहर जा सकती है। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन और एकांतवास की अनुपस्थिति में इन माहिरों आदि की राय में जो आंकड़े प्रस्तावित किये जा रहे हैं, वह बहुत डराने हैं।

कोई व्यक्ति भूखा नहीं रहेगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि हालाँकि लॉकडाउन के शुरू में सप्लाई चेन को लेकर कुछ मुश्किलें आईं थी परन्तु अब हालात राह पर हैं और आने वाले दिनों में इसमें और सुधार होगा। उन्होंने भरोसा दिया कि इस संकट की घड़ी में उनकी सरकार राज्य के हरेक व्यक्ति के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रवासी मज़दूरों और अन्य गरीब /जरूरतमंद लोगों के साथ वायदा किया कि उनकी सरकार सभी का लगातार ख्याल रखेगी और यह यकीनी बनाया जायेगा कि कोविड संकट ख़त्म होने तक कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे।

10 दिन में मिलेगी रिपोर्ट

कैप्टन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि गेहूँ की कटाई जोकि 15 अप्रैल को शुरू होने जा रही है, के लिए सभी प्रबंध कर लिए गए हैं और अपनी सरकार के अब के और पिछले कार्यकाल के ट्रैक रिकॉर्ड की तजऱ् पर एक और निर्विघ्न खरीद सीजन का वायदा किया। आगे जाने वाले रास्ते पर गंभीरता से विचार करने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्फ्यू और लॉकडाउन में से बाहर आने की रणनीति बनाने के लिए बनाई गई टास्क फोर्स अपनी रिपोर्ट 10 दिनों के अंदर पेश करेगी। कोविड -19 संकट टलने के बाद राज्य की अर्थव्यवस्था और उद्योगों को फिर सुरजीत करने के तरीकों पर काम करेगी।

Story Loader