30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डेंगू से हरियाणा की पूर्व मंत्री मीना मंडल की मौत

मंडल सत्ता व संगठन में रहते हुए दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए मशहूर थी, गुडग़ांव के मेदांता मेडिसिटी में उपचाराधीन थी

less than 1 minute read
Google source verification

image

Yuvraj Singh Jadon

Oct 15, 2015

Meena mandal dies

Meena mandal dies

चंडीगढ़। हरियाणा की हुड्डा-वन सरकार में सहकारिता मंत्री रही मीना मंडल की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गई। मीना मंडल गुडग़ांव के मेदांता मेडिसिटी में उपचाराधीन थी।

हरियाणा की पूर्व हुड्डा सरकार के पहले कार्यकाल में मीना मंडल वर्ष 2005 से 2010 तक सहकारिता मंत्री थी। करनाल विधानसभा क्षेत्र से प्रतिनिधित्व करने वाली मीना मंडल को हुड्डा सरकार के दूसरे कार्यकाल में भी अहम जिम्मेदारियां दी गई थी। मंडल सत्ता व संगठन में रहते हुए दलितों की आवाज बुलंद करने के लिए मशहूर थी। पिछले कई दिनों से उन्हें डेंगू था। जिसके चलते करीब पांच दिन पहले इलाज के लिए उन्हें गुडग़ांव के मेदांता मेडिसिटी में भर्ती कराया गया। इलाज के बावजूद उनके शरीर में खून बनना बंद हो गया था। बीती रात डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल द्वारा जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन में कहा कि गया कि उनके खून में प्लेटलैट्स की मात्रा लगातार कम हो रही थी। शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता लगातार कम हो रही थी। जिसके चलते उनकी मौत हो गई।

हरियाणा के मुख्यमंत्री एवं करनाल से विधायक मनोहरलाल खट्टर ने मीना मंडल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि करनाल विधानसभा क्षेत्र का विधानसभा में प्रतिनिधित्व करते हुए मीना मंडल ने हमेशा से समाज के दबे-कुचले वर्गों की आवाज उठाई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि सरकार में रहते हुए मीना मंडल ने हमेशा ही अपने क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता दी है। कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि मीना मंडल की अकस्मात मृत्यु से संगठन को भारी नुकसान हुआ है। मंडल ने हमेशा ही आंतरिक व बाहरी लोकतांत्रिक मूल्यों पर पहरा दिया है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader