
ashok khemka
चंडीगढ़। व्हिसिल ब्लोयर ने नाम से मशहूर हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अशोक खेमका ने पंजाब यूनिवर्सिटी से लॉ एंट्रेंस के एग्जाम को टॉप किया है। खेमका ने इस एंट्रेंस एग्जाम में 166.37 नंबर हासिल किए हैं। खेमका ने बताया कि उनकी शुरु से लॉ में दिलचस्पी है और वह ईवनिंग कोर्स करेंगे तथा आईएएस की नौकरी से रिटायरमेंट के बाद इस प्रोफेशन को अपनाएंगे।
खेमका ने उन 3, 987 उम्मीदवारों के बीच लॉ एंट्रेंस में सबसे ज्यादा नंबर हासिल किए हैं, जिन्होंने एलएलबी (थ्री ईयर) एंट्रेंस एग्जाम 19 जून को दिया था। पंजाब यूनिवर्सिटी ने इस एग्जाम की प्रोविजनल मेरिट लिस्ट निकाल दी है। यह लिस्ट साल 2016-17 सेशन के लिए है। खेमका के अलावा भुवेश अरोड़ा ने 164.4 और साकेत कुमार ने 163.83 अंक प्राप्त करके दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है।
अब तक की शिक्षा
आई.ए.एस. अधिकारी अशोक खेमका का जन्म 30 अप्रैल 1965 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कोलकता से और ग्रेजुएशन आई.आई.टी. खडग़पुर से पूरी की थी। इसके उपरांत खेमका ने मुंबई के टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च से कंप्यूटर साइंस में पी.एच.डी. की। इसके अतिरिक्त उन्होंने एम.ए. की डिग्री भी प्राप्त की है।
24 साल में 46 तबादले झेल चुके हैं खेमका
हरियाणा की सभी सरकारों में अशोक खेमका चर्चित रहे हैं। सबसे पहली बार हरियाणा की पूव्र चौटाला सरकार के कार्यकाल के समय सी.एम.ओ. द्वारा जारी किए गए एक कथित नोट को लेकर चर्चा में आए थे। इसके बाद तत्कालीन सरकार ने अशोक खेमका से कार वापिस ले ली तो खेमका पैदल अथवा साइकिल पर चलाकर सचिवालय जाने लगे थे।
यह मामला लंबे समय तक मीडिया की सुर्खियों में रहा। इसके बाद हुड्डा सरकार के दोनों कार्यकाल के दौरान कोई समय ही ऐसा रहा होगा जब अशोक खेमका किसी न किसी घटनाक्रम को लेकर चर्चा में रहे हैं। हुड्डा सरकार में खेमका सबसे अधिक वाड्रा-डी.एल.एफ. लैंड डील को लेकर चर्चा में रहे। हुड्डा सरकार में कभी चार्जशीट, कभी तबादले, कभी मूंग के बीज खरीद मामले को लेकर अशोक खेमका चर्चा में रहे हैं।
बड़ी खबरें
View Allट्रेंडिंग
