2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP MLA नवजोत कौर सिद्धू ने कहा, पंजाब में नेता लाल बत्ती से सप्लाई कर रहे ड्रग्स

बीजेपी ने शुक्रवार को अकाली दल की ही लाइन पर कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राज्य की छवि धूमिल करने के लिए इस समस्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है

less than 1 minute read
Google source verification

image

Abhishek Tiwari

Jul 03, 2016

Navjot Kaur Sidhu

Navjot Kaur Sidhu

चंडीगढ़। बीजेपी अपनी सहयोगी अकाली दल के साथ पंजाब में ड्रग्स से जु़ड़े विवाद के लिए कांग्रेस और AAP को दोषी ठहरा रही है। लेकिन खुद बीजेपी की विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब की ड्रग्स समस्या पर बड़ा बयान दे दिया है। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी और बीजेपी विधायक ने कहा कि पंजाब में ड्रग्स की समस्या काफी विकराल है। उन्होंने कहा कि कुछ नेता तो अपनी लाल बत्ती वाली गाड़ी का इस्तेमाल भी ड्रग्स सप्लाई के लिए कर रहे हैं।

नवजोत कौर सिद्धू का यह तल्ख बयान तब आया है, जब बीजेपी इस मुद्दे पर अपनी सहयोगी अकाली दल के साथ खड़ी नजर आ रही है। बीजेपी ने शुक्रवार को अकाली दल की ही लाइन पर कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी राज्य की छवि धूमिल करने के लिए इस समस्या को बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रही है।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर भी निशाना साधा है। नवजोत कौर ने कहा कि डेप्युटी सीएम सुखबीर ने सभी टॉम, डिक और हैरी को लाल बत्ती बांट दी है।

नवजोत कौर ने सुखबीर बादल को आगे भी लपेटते हुए ड्रग्स समस्या के लिए बीएसएफ को दोष देने के उनके बयान को भी काउंटर किया। उन्होंने कहा कि अगर सीमा से ड्रग्स आने देने के लिए बीएसएफ जिम्मेदार है, तो सुखबीर सिंह को यह बताना चाहिए कि सीमा से इसे राज्य के दूसरे हिस्सों में कौन पहुंचा रहा है।

ये भी पढ़ें

image
Story Loader