
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 15 मछुआरे वापस चेन्नई लौटे
चेन्नई.
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए तमिलनाडु के 15 मछुआरे मंगलवार को सुबह चेन्नई एयरपोर्ट पर पहुंचे, जिनका भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के सदस्यों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी मछुआरे सडक़ मार्ग से रामेश्वरम के लिए रवाना हो गए हैं। दो मशीनीकृत नौकाओं पर सवार होकर 15 मछुआरे 14 नवम्बर को मछली पकडऩे के लिए रामेश्वरम से निकले थे, लेकिन कथित रूप से श्रीलंकाई जल क्षेत्र प्रवेश करने के कारण उन्हें पकड़ लिया गया था। इसके अलावा, 28 अक्टूबर को तीन ट्रॉलरों में मछली पकडऩे गए लगभग 23 मछुआरों को भी श्रीलंकाई अधिकारियों ने पकड़ लिया था। मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें भी रिहा कर दिया गया।
इसके अलावा, 28 अक्टूबर को तीन ट्रॉलरों में मछली पकडऩे गए लगभग 23 मछुआरों को भी श्रीलंकाई अधिकारियों ने पकड़ लिया था। मत्स्य पालन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों के हस्तक्षेप के बाद उन्हें भी रिहा कर दिया गया।
Published on:
21 Nov 2023 03:17 pm
बड़ी खबरें
View Allचेन्नई
तमिलनाडु
ट्रेंडिंग
