कोयम्बत्तूर.
केरल-तमिलनाडु सीमा पर वालपरै में पांच युवक एक नदी में डूब गए जिससे पांचों युवकों की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान कोयम्बत्तूर उक्कडम के मूल निवासी अजय, राफेल, सारथ, विनीत और धनुष के रूप में हुई है। ये पांचों युवक शुक्रवार शाम करीब 4.30 बजे शोलेयार एस्टेट में एक नदी में नहाने गए थे।
इसी दौरान वे गहरे पानी में चले गए और तेज धाराओं का शिकार हो गए। अग्निशमन दल और स्थानीय लोगों द्वारा की गई तलाशी के दौरान सभी के शव बरामद हुए। सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अधिक जानकारी नहीं दी है।