चेन्नई.
अन्ना नगर स्थित अग्रवाल सभा भवन के प्रांगण में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अग्रोहा समाज की शक्ति का केंद्र बनेगा। सभी को वर्ष में एक बार अग्रोहा अवश्य जाना चाहिए।
बैठक में मुख्यत: अनेंक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई एवं समाजहित में निर्णय लिए गए। भगवान अग्रसेन जन्मोत्सव के पावन अवसर पर समाजहित एवं राष्ट्रहित में 01 अक्टूबर से 15 अक्टूबर विशाल रक्तदान शिविरों का आयोजन पूरे देश मे किया जाएगा और रक्तदान एकत्रित कर विश्वा कीर्तिमान स्थापित किया जाएगा। बैठक के सफल आयोजन के लिए राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल एवं विनोद अग्रवाल ने समस्त आयोजन समिति जिसमे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश संघी, प्रदेश अध्यक्ष इन्द्रराज बंसल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक केडिय़ा, सीताराम अग्रवाल, महामंत्री कमलेश अग्रवाल, श्री अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुरारीलाल सोंथालिया, सभा के महामंत्री हरीश लोहिया, जगदीश प्रसाद अग्रवाल सहित सभी युवा एवं महिला समिति सदस्यों का सम्मानकर आभार व्यक्त किया।
बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम प्रकाश गर्ग, ईश्वर प्रसाद अग्रवाल, राष्ट्रीय उप-महामंत्री सीबी गोयल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतीश जैन, पूरणमल अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री रोशन लाल अग्रवाल, शशिकांत अग्रवाल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज गोयल गुडिय़ानिया, राजेश अग्रवाल पुणे सहित 18 प्रदेशों के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।